Thursday , July 30 2026
Breaking News

Punjab में अब Online कटेंगे चालान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 26 जनवरी से कैमरों के जरिए चालान काटने की योजना शुरू होने जा रही है। शुरूआत में यह योजना लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में शुरू की जा रही है। इसे आने वाले समय में पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रायल के तौर पर दिसंबर में कैमरों की मदद से लोगों को ई-चालान जारी करने शुरू किए गए थे। दिसंबर और जनवरी माह में ट्रैफिक पुलिस अब तक 452 लोगों को ई-चालान जारी कर चुकी है।

ट्रैफिक विभाग के ए.डी.जी.पी. एस.राय ने स्पष्ट किया है कि 26 जनवरी से राज्य के चार शहरों लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में ई-चालान योजना जोर-शोर से शुरू की जाएगी। योजना के तहत सिग्नल जंपिंग, स्टॉप लाइन उल्लंघन और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कैमरों की मदद से ई-चालान जारी किए जाएंगे। ई-चालान वाहन के पंजीकृत मालिक के पते पर पहुंचाया जाएगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

चालान का भुगतान न करने पर लॉक होगी RC

भुगतान न करने पर वाहन की RC ऑनलाइन पोर्टल पर लॉक कर दी जाएगी, जिस कारण आर.टी.ओ. ऑफिस में आर.सी. ट्रांसफर, रिन्यू आदि का कोई काम नहीं हो सकेगा। योजना को सफल बनाने के लिए इन चारों शहरों के मुख्य चौराहों पर पी.टी. जैड कैमरे, ए.एन.पी.आर. कैमरे और बुलेट कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले चरण में राज्य के बाकी जिलों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!