Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर के मॉडल टाउन में दिवाली वाली रात रेस लगा रही कारों की चपेट में आए बाप-बेटा, दोनों की मौत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। दिवाली वाली रात मॉडल टाउन के पास दो कारों और एसयूवी की भीषण टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई है। दोनों पिता-पुत्र सड़क किनारे खड़े थे और पार्टी से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। मृतकों की पहचान मखदूमपुरा, धोबी मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा (53 वर्ष) और सनन शर्मा (17) के रूप में हुई है। संदीप शर्मा फैक्टरी चलाते थे।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में चल रही थीं। जैसे रेस लगा रहे हों। तभी एक कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार ब्रेजा (PB-08-EM-6065) के परखच्चे उड़ गए। दूसरी कार वैन्यू (पीबी-08-ईएच-3609) और तीसरी XUV (पीबी-08-ईएफ-0900) कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे के वक्त पिता-पुत्र दोनों पार्टी से घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ था। घटना के वक्त गाड़ियां काफी रफ्तार में थे। घटना की सूचना रोड पर बने घरों के मालिकों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। सुबह तक पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई थी। वहां, सुबह 10 बजे तक पुलिस किसी के भी बयान नहीं दर्ज कर पाई थी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!