Wednesday , November 11 2026
Breaking News

पंजाब में पटाखों से खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, 5 जिलों में AQI 490 से पार, कई शहर ग्रेप-1 श्रेणी में, आज हालात और बिगड़ने के आसार

चंडीगढ़, (PNL) : दिवाली की रात पंजाब में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। ज्यादातर शहरों में प्रदूषण ऑरेंज अलर्ट पर पहुंच गया है, यानी यहां ग्रेप-1 की स्थिति लागू हो गई है। रात को जब पटाखे जलने शुरू हुए तो AQI 500 के पार पहुंच गया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के चिंताजनक स्तर पर पहुंचने पर लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पंजाब सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से दिवाली के दौरान पटाखे जलाने का समय सीमित कर दिया है।

सरकारी निर्देशों के अनुसार दिवाली पर पटाखे जलाने का समय रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके बावजूद शाम से शुरू हुआ पटाखे देर रात तक चलते रहे।

जिसके बाद अमृतसर, जालंधर, खन्ना, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 400 से 500 के बीच दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, इन शहरों का औसत AQI भी 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया है।

जानें अपने शहर की स्थिति

शहर ऐवजरेज (AQI) अधिकतम (AQI)/समय
अमृतसर 292 500/रात 10 बजे
जालंधर 248 500/रात 11 बजे
खन्ना 296 491/मध्य-रात्रि 3 बजे
लुधियाना 233 500/मध्य-रात्रि 2 बजे
मंडी गोबिंदगढ़ 325 493/सुबह 5 बजे

प्रमुख शहरों में AQI खतरनाक स्तर पर

लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, और पटियाला जैसे शहरों में AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया। पटाखों के कारण उत्सर्जित हानिकारक गैसों और धूल के कणों ने वायु की गुणवत्ता को काफी खराब कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों का स्तर सामान्य से कई गुना अधिक हो गया, जिससे सांस, अस्थमा और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

प्रतिबंधों के बावजूद प्रदूषण में बढ़ोतरी

पंजाब सरकार और पर्यावरण विभाग द्वारा पटाखों पर लगाए गए आंशिक प्रतिबंधों के बावजूद लोगों ने भारी मात्रा में पटाखे जलाए। नियमों की अनदेखी और देर रात तक पटाखों के फूटने से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। प्रशासन ने जनता से अपील की थी कि वह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दिखाते हुए कम प्रदूषण वाले पटाखों का उपयोग करें, लेकिन इसके बावजूद पटाखों की आवाज और धुआं शहरों में व्यापक रूप से फैला रहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!