Tuesday , September 8 2026
Breaking News

26 जनवरी को पंजाब- हरियाणा की सड़कों पर उतरेंगे किसान, हुआ बड़ा ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : गणतंत्र दिवस पर पंजाब और हरियाणा की सड़कों पर ट्रैक्टर मार्च में करीब 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर सड़कों पर उतरेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक ट्रैक्टर मार्च के बाद सभी किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ घरों को लौट जाएंगे।

यह बात किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों का जायजा लेने के बाद शंभू बैरियर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सैंकड़ों किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल की। पंधेर ने कहा कि 26 जनवरी को देश भर में होने जा रहे ट्रैक्टर मार्च को लेकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर जत्थों के रूप में शंभू बैरियर पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

डल्लेवाल के इलाज में लापरवाही

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल के इलाज में बढ़ी लापरवाही सामने आई है। आमरण अनशन के 58वें दिन गत देर रात डल्लेवाल को मौजूद जूनियर डॉक्टरों द्वारा सही ढंग से ड्रिप हीं नहीं लगाई जा सकी, जिस कारण उनकी बाजू पर जख्म हो गया तथा स्थिति विस्फोटक बन गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!