Wednesday , November 11 2026
Breaking News

CM Bhagwant Mann की डॉक्टरों-शिक्षकों को सौगात, प्रमोशन को हरी झंडी और बढ़ा DA

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को नए साल के पहले महीने में तोहफा दिया है। डॉक्टरों की लंबे समय से चली आ रही प्रमोशन की मांग पूरी करते हुए इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर के लिए संशोधित मोडिफाई एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम (MACP Scheme) मंजूर की गई है। इस योजना में चिकित्सा अधिकारियों को उनकी सेवाकाल में वेतन में बढ़ोतरी दी जाएगी। डॉक्टरों को प्रवेश वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह, 5 साल की सेवा के बाद 67,400 रुपये प्रतिमाह, 10 साल की सेवा के बाद 83,600 रुपये प्रतिमाह तथा 15 साल की सेवा के बाद 1,22,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

यह योजना उन अधिकारियों पर लागू होगी जो 17.07.2020 से पहले नियुक्त हुए थे और पंजाब सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2021 के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे थे। 33% अलावा भत्ता की मंजूरी यह योजना एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। उधर स्कूल शिक्षा विभाग ने पीआईसीटीईएस में काम करने वाले कंप्यूटर शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

वित्त विभाग ने पीआईसीटीईएस के सभी नियमित कर्मचारियों को 33 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता जारी करने की मंजूरी दी है जिससे मौजूदा डीए दर 148 से बढ़कर 181 प्रतिशत हो जाएगी। यह वृद्धि एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और जनवरी 2025 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।

पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे एक हजार रुपये

वहीं, इससे पहले सीएम भगवंत मान ने महिलाओं को जल्द ही 1000 रुपये देने का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी ने सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का ऐलान किया था। अब सीएम मान ने जल्द ही सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने का ऐलान कर दिया है।

आने वाले बजट में इसकी व्यवस्था की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी चौथी बार लगातार जीतने जा रही है और वह भी 60 से ज्यादा सीटों पर और यह इतिहास होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!