Wednesday , November 11 2026
Breaking News

अमृतसर में 535 ग्राम हेरोइन बरामद:रात के अंधेरे में ड्रोन से भेजने की कोशिश, BSF जवानों ने पकड़ी; फायरिंग से दिया जवाब

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित बी.ओ.पी कलाम डोगर इलाके में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश की गई।जानकारी के अनुसार, देर रात सीमा पर तैनात जवानों को अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अलर्ट होकर पूरे इलाके को घेर लिया। जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग भी की, ताकि उसे निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।

खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद

कुछ देर बाद सीमा सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पैकेट हेरोइन मिली, जिसका वजन लगभग 535 ग्राम है।

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज, ड्रोन लॉन्च लोकेशन की तलाश जारी

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से भेजा गया था और इसका उद्देश्य भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। बीएसएफ ने आसपास के गांवों और खेतों में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि ऐसी किसी भी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया पता लगाने की कोशिश

अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया गया था। इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!