Wednesday , August 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ DC दफ्तर-पीयू को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस कंट्रोल रूम पर आई सूचना, बम स्क्वॉड मौके पर; कैंपस में सख्त निगरानी

चंडीगढ़  , (PNL) : चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की कॉल आई है। इस बार कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई है, जिसमें कहा गया है कि डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।बम की कॉल के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है। डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

साइबर टीम सक्रिय, हर एंगल से मामले की जांच

काल कहां से आई है, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

प्रशासन की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!