Tuesday , September 8 2026
Breaking News

नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को मिली छुट्टी:बोले- 4 दिन के लिए आया, दोबारा चेकअप होगा; जालंधर अस्पताल में थे भर्ती

जालंधर  , (PNL) : सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बेटे साहिल मीर ने बताया कि उनके पिता को डॉक्टरों ने 4 दिन की छुट्टी देकर घर भेजा है। अभी पिता की सेहत में सुधार है, लेकिन डायलिसिस चल रहे हैं।वीडियो जारी करते हुए गुलशन मीर ने सभी लोगों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 4 से 5 दिनों के लिए छुट्टी लेकर घर आए हैं और उसके बाद वह दोबारा से अस्पताल में भर्ती होंगे। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी।इस दौरान गुलशन मीर ने सभी से एक बार फिर से दुआ करने की अपील की है। गुलशन मीर ने कहा कि आप लोगों की दुआओं से ही वह स्वस्थ हो पाए हैं और दोबारा फिर से वह इलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

किडनी प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में दाखिल गुलशन मीर को 4 दिन की छुट्टी मिली है।

किडनी प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में दाखिल गुलशन मीर को 4 दिन की छुट्टी मिली है।

किडनी प्रॉब्लम के चलते 2 बार हो चुके हैं भर्ती

बता दें कि गुलशन मीर को किडनी प्रॉब्लम के चलते पिछले कुछ समय में 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इलाज को लेकर परिवार में कंट्रोवर्सी भी हो गई थी। गुलशन मीर की ही छोटी बेटी ऋतु ने इलाज में मदद के लिए क्यूआर कोड जारी कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। क्यूआर कोड नहीं हटाने पर ज्योति नूरां ने गालियां निकाल दी थीं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में किसी की जान चली जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!