Thursday , April 2 2026
Breaking News

पंजाब के पांच पूर्व मंत्रियों को मान सरकार ने जारी किया नोटिस, पढ़े क्या है मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुराने मंत्री मंडल में शामिल रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए हैं। जिससे नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जा सके।

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोकमाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट- आर्मी ने इलाका सील किया:विस्फोटक जांचने एक्सपर्ट बुलाए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आर्मी अलर्ट पर है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!