Monday , March 16 2026
Breaking News

New York से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, Ireland में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) :  न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को सोमवार सुबह अचानक आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। यह फैसला विमान में संभावित तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, इस विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया के अनुसार, 15 मार्च को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी (JFK) एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI102 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की आशंका महसूस हुई। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करने का फैसला किया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने स्थानीय समय के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि इस दौरान सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की कोई चोट या नुकसान की खबर नहीं है।

प्रवक्ता के मुताबिक, एयरलाइन की तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है ताकि संभावित खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। एयर इंडिया ने यह भी साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसी वजह से यह एहतियाती कदम उठाया गया।

वहीं फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, यह विमान करीब छह घंटे तक हवा में उड़ान भरने के बाद आयरलैंड की ओर मोड़ा गया। फिलहाल विमान की जांच जारी है और यात्रियों की आगे की यात्रा को लेकर एयरलाइन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : फूड सप्लाई विभाग के दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, ये है पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। फूड सप्लाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!