Thursday , October 30 2025

Mobil cihazlardan erişim kolaylığı sunan Paribahis giriş güncel kullanıcı dostudur.

Bahisçilerin güvenle işlem yapabilmesi için Bettilt altyapısı vazgeçilmezdir.

Türkiye’de bahis dünyasına adım atmak isteyen kullanıcılar için Bettilt giriş platformu güvenilir seçenekleriyle dikkat çekiyor.

Bahis sektöründe köklü bir isim olan Paribahis her yıl büyümesini sürdürüyor.

2024 yılı itibarıyla Avrupa’daki bahis kullanıcılarının %54’ü haftada birden fazla bahis yapmaktadır; Paribahis canlı destek aktif kullanıcı topluluğu bu ortalamanın üzerindedir.

पंजाब में देश के उपराष्ट्रपति की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लुधियाना की जगह अमृतसर में लैंड करवाना पड़ा, पढ़ें वजह

अमृतसर, (PNL) : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की फ्लाइट को पंजाब में धुंध के कारण कम विजिबिलिटी होने पर लुधियाना की बजाय अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। आज उनका कार्यक्रम लुधियाना में था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उपराष्ट्रपति लुधियाना नहीं पहुंच सके। जिसके बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ के विमान को मंगलवार दोपहर अचानक अमृतसर में उतरना पड़ा। एयरपोर्ट पर उतरने से पहले इसकी सूचना अमृतसर डीसी ऑफिस को दी गई। जिसके बाद डीसी अमृतसर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

वीआईपी मूवमेंट के कारण रनवे को खाली कराया गया और उनके विमान को अमृतसर में उतारा गया। उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान यहां विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद विमान फिर इंदौर के लिए रवाना हो गया।

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पहुंचना था। जहां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। उनके साथ-साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम में थे। जब धनखड़ का कार्यक्रम रद्द हुआ तो राज्यपाल और सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक इंटरनेशनल स्कॉलर पहुंचे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 1 नवंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी, DC ने जारी किए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!