Friday , October 2 2026
Breaking News

बैटरी में हुआ ब्लास्ट और एक साथ धू-धू कर जली 20 इलेक्ट्रॉनिक कारें, मोहाली के चिड़ियाघर में बड़ी घटना, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है। मोहाली के महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क ( छतबीड़ जू) में पर्यटकों को घुमाने के लिए यूज होने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई है। इतना चिड़ियाघर के कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने धमाके के साथ भयंकर रूप धारण कर लिया और वहां खड़ी अधिकांश गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया।

पार्क के कर्मचारी ने कुछ वाहनों को वहां से हटाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौक पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 20 गाड़ियां आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। आग उस समय लगी, जब यह चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों को पता नहीं चला है। उधर, पार्क अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है ओवर चार्ज होने के बाद बैटरी में हुआ ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की जांच करवाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। सूत्रों के मुताबिक उस समय सभी गाड़ियां चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थी। उनमें चार्जिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान गाड़ियों से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते उनमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी और वहां खड़ी सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया।

पावर सप्लाई काटी, दो फायर टेंडर मंगवाए

इस घटना की सूचना मिलते ही डेराबस्सी और जीरकपुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुईं। उस समय सड़कों पर ट्रैफिक कम होने के कारण दोनों गाड़ियां शीघ्र ही जू पहुंच गईं। तब तक जू का स्टाफ भी आग बुझाने में जुटा हुआ था। स्टाफ ने सबसे पहले इलेक्ट्रिक पैनल की ओर जाने वाली पावर सप्लाई की तारें काटीं, जिसके बाद आगे की आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

गाड़ियों से हो रहे थे धमाके

फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही थीं, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण उनमें धमाके हो रहे थे। बावजूद इसके, टीम ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!