Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बरनाला को मिला नगर निगम का दर्जा, MP मीत हेयर ने बांटे लड्डू, सीएम मान का जताया आभार, बनाए जाएंगे इतने वार्ड

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला नगर परिषद को नगर निगम बना दिया गया है। बरनाला नगर काउंसिल के नगर निगम बनने पर खुशी का माहौल है। सांसद मीत हेयर के नेतृत्व में लोगों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को यह दर्जा दिया। पंजाब सरकार के इस फैसले को लेकर बरनाला वासियों में भी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सांसद मीत हेयर ने कहा कि बरनाला का नगर निगम बनना विकास कार्यों के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बरनाला को नगर निगम बनाने के लिए सीएम मान और आप के पूरे नेतृत्व का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि बरनाला नगर काउंसिल ने कुछ ही दिन पहले नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा था। इसके कुछ दिनों बाद ही मुख्यमंत्री मान ने बरनाला को नगर निगम बनाने का एलान कर दिया। मीत हेयर ने बताया कि कुछ ही दिनों में नगर निगम बनाने का नोटिफिकेशन पास कर दिया जाएगा और इसके बाद शहर की वार्ड बंदी होगी। शहर में अब 31 वार्ड हैं जिसे बढ़ाकर 50 किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!