Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित पार्क में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्रियों समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ‘भारत माता की जय’ व ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

जालंधर के टीवी सेंटर के सामने स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी रही। महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उन्हें नमन करने पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ पार्क में पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

मौके पर मौजूद पूर्व मंत्रियों और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 1940 को लंदन में शहीद उधम सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।

उनकी अटूट देशभक्ति और संघर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी थी। उस दिन निर्दोष भारतीयों के नरसंहार को देखकर बालक ऊधम सिंह ने संकल्प लिया था कि वे इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाकर रहेंगे।

नेताओं ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। आने वाली पीढ़ियों को शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!