Sunday , October 11 2026
Breaking News

GST 2024-25 : Punjab ने राष्ट्रीय विकास दर को किया पार, 3 Top राज्यों में हुआ शामिल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) प्राप्ति में प्रभावशाली 11.87 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो 10 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। इसके अतिरिक्त, पंजाब ने चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी में 15.33 प्रतिशत की वृद्धि और नैट जी.एस.टी., आबकारी, वैट, सी.एस.टी. तथा पी.एस.डी.टी. करों से प्राप्त कुल राजस्व में 11.67 प्रतिशत की नैट वृद्धि दर्ज की है।

यहां जारी एक प्रेस बयान द्वारा यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब देश के उन 3 प्रमुख जनरल कैटेगरी स्टेट्स (जी.सी.एस.) में शामिल है, जिन्होंने जी.एस.टी. प्राप्ति में राष्ट्रीय विकास दर को पार किया है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नैट जी.एस.टी. प्राप्ति 19,414.57 करोड़ रुपए रही, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 17,354.26 करोड़ रुपए एकत्र किए गए थे, जो कि 2,060.31 करोड़ रुपए की वृद्धि को दर्शाता है। राज्य ने जनवरी 2025 के दौरान शुद्ध जी.एस.टी. में 9.73प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिससे जनवरी 2024 में एकत्रित 1,830.52 करोड़ रुपए की तुलना में 2,008.58 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

आबकारी से प्राप्त राजस्व में वृद्धि का विवरण देते हुए एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 8,588.31 करोड़ रुपए एकत्र किए हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 7,446.46 करोड़ रुपए एकत्र किए गए थे, जिससे 1,141.85 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज हुई है। जनवरी 2025 में आबकारी विकास दर 15.91 प्रतिशत रही, जिसके कारण जनवरी 2024 में प्राप्त 770.45 करोड़ रुपए की तुलना में जनवरी 2025 में 893.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नैट जी.एस.टी., आबकारी, वैट, सी.एस.टी. और पी.एस.डी.टी. से प्राप्त कुल राजस्व 34,704.4 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 31,078.94 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिससे कुल 3,625.46 करोड़ रुपए की नेट वृद्धि हुई है। जनवरी 2025 में इन करों से कुल प्राप्ति में जनवरी 2024 की तुलना में 12.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनवरी 2024 में प्राप्त 3,151.63 करोड़ रुपए की तुलना में जनवरी 2025 में कुल 3,545.09 करोड़ रुपए का कर राजस्व प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने कर राजस्व को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना किसी को परेशान किए, केवल खामियों को दूर कर और कर चोरी करने वालों पर सख्ती करके इन करों से राजस्व बढ़ाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!