जालंधर के CP सतिंदर सिंह से मिले चार डॉक्टर, शिष्टाचार मुलाकात में हुई अहम चर्चा
Punjab News Live -PNL
August 11, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : जालंधर के पुलिस कमिश्नर एवं आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह से आज शहर के चार प्रमुख डॉक्टरों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
इस मुलाकात में डॉ. ललित चावला, डॉ. मयंक ओबराय, डॉ. हेमंत पुरी और डॉ. जितेंद्र प्रभाकर मौजूद रहे। सभी ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।
मुलाकात के दौरान शहर में पुलिस और चिकित्सा क्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल तथा आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें डॉक्टरों और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को एक साथ देखा जा सकता है।