Tuesday , July 21 2026
Breaking News

Diljit: मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा… CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दिलजीत दोसांझ ने भी उठाई आवाज

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. यहां तक कि अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और खूब धक्का-मुक्की भी हुई है. जिसके खिलाफ मनोरंजन और सोशल मीडिया जगत से कई आवाजें उठी हैं. कई एक्टर्स उस प्रदर्शन में भी मौजूद थे, पर अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी छात्रों को सपोर्ट करते हुए उन पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना की है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- ”आज जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ.. छात्रों के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए था.”

दिलजीत दोसांझ ने अबतक इस मुद्दे पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था. उनके फैन्स और छात्र लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक्टर से आवाज उठाने की मांग कर रहे थे. क्योंकि उन्होंने किसानों को भी सपोर्ट किया था. अब फाइनली दिलजीत दोसांझ ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की भी कड़ी निंदा की. साथ ही सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की है. दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में कहा कि- ” मैं अधिकारियों और प्रशासन से रिक्वेस्ट करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए, जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है.”

दिलजीत ने लाठीचार्ज की आलोचना की

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि- ”आज जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं अधिकारियों और प्रशासन से निवेदन करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए. जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है. मुझ पर पहले ही कई बार ‘देशद्रोही’ (Anti-Nationalist) का टैग लग चुका है. अब भी मुझे देशद्रोही कहा जाएगा. किसान आंदोलन के बाद मुझे बहुत विरोध और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिनकी मैं चर्चा भी नहीं कर सकता. बाकी भगवान सब देख रहा है, बाबा सबका भला करे.

Diljit Post

 

दरअसल दिलजीत दोसांझ बेशक अबतक इस मामले में बोलने से बच रहे थे, पर जब बोले तो बता दिया कि किसान आंदोलन के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ था.

बताते चलें कि शबाना आजमी खुद जंतर-मंतर पर मौजूद थीं. उन्होंने मीडिया से कहा कि अपनी आंखों से युवा और छात्राओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ते देखा है. साथ ही वो पुलिस और प्रशासन के उन दावों को खारिज करती दिखीं. जिसमें छात्रों पर पहले हिंसा शुरू करने का आरोप लगाया गया था. साथ ही प्रकाश राज ने भी वहां से वीडियो शेयर करते हुए पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

जालंधर के सबसे व्यस्त रूट पर लगा लंबा जाम:गुरु नानक मिशन चौक से BMC चौक तक वाहन फंसे, यात्री परेशान

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल गुरु नानक मिशन चौक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!