Monday , March 9 2026
Breaking News

डेरा प्रमुख संग नेताओं की तस्वीरें नहीं होंगी जारी, प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला, मजीठिया से मुलाकात पर उठा था विवाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर उठे विवादों के बीच डेरा प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब डेरा प्रमुख के साथ किसी भी नेता अथवा विशिष्ट व्यक्ति की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। डेरा ब्यास मुखी आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत पर रिहा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे।

प्रबंधन ने सभी शाखा प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सत्संग का केंद्र केवल आध्यात्मिक साधना ही रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!