कपूरथला मेयर चुनाव पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, चुनाव परिणाम पर लगाई रोक
Punjab News Live -PNL
July 14, 2026
कपूरथला, जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़ (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला नगर निगम के 8 जुलाई को हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पर बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनाव परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने चुनाव की वीडियोग्राफी की फॉरेंसिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई तक नगर निगम का प्रशासनिक कामकाज कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर को सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया।