Tuesday , September 29 2026
Breaking News

36 हजार फीट की ऊंचाई पर खत्म होने लगा तेल, इंजन बंद… 50 मिनट में ही AI एक्सप्रेस विमान को लौटना पड़ा

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के एक और विमान में उड़ान के दौरान खराबी आ गई जिस वजह से उसे वापस लौटना पड़ा. एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) ने कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इस दौरान जब क्रू को पता चला कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है. और फिर जब तेल का दबाव डेंजर जोन में पहुंच गया, तो उन्होंने इंजन बंद कर दिया. विमान खराबी की वजह से उसे बीच से ही वापस लौटना पड़ा.

फ्लाइट वापस कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया. हालांकि विमान में सवार यात्रियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्थिति कितनी गंभीर हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय पायलट और को-पायलट ने पाया कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है. ऐसे में क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया. तेल के लेवल में लगातार गिरावट को देखते हुए उन्होंने अबू धाबी जाने का इरादा छोड़कर कोच्चि वापस लौटने का फैसला किया.

इसके बाद कमांडर ने हाई फ़्रीक्वेंसी पर मुंबई रेडियो से संपर्क किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को बताया कि फ्लाइट कोच्चि वापस लौट रही है. फ्लाइट का रास्ता बदलने के दौरान सुरक्षा के स्टैंडर्ड नियमों का पालन किया गया. रास्ता बदलने के पूरे समय, दोनों पायलट इंजन के पैरामीटर पर भी नजर रखे हुए थे और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार थे.

वापसी की ओर से फ्लाइट मोड़ने के करीब 45 मिनट बाद, इंजन 1 के तेल के दबाव में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया और कॉकपिट गेज पर यह रेड जोन में पहुंच गया, जो डेंजर रेंज में गिरावट का संकेत था. इसके बाद क्रू ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट (NNC) का पालन किया और फिर इंजन 1 को बंद कर दिया.अधिक वजन वाले बोइंग 737 को एक इंजन पर उतारना बहुत मुश्किल और जोखिम भरा काम होता है. लेकिन क्रू ने इसे आसानी के साथ पूरा कर लिया. यात्रियों को कॉकपिट में हुई घटना की गंभीरता का पता नहीं चला.

भारतीय एयरलाइंस कंपनी में तकनीकी वजहों से रास्ता बदलना लगभग हर हफ्ते होने वाली घटना बन गई है. यह ताजा घटना एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की शुरुआती रिपोर्ट आने के कुछ दिनों बाद हुई है. इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि एयरबस के तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच टीम की मौजूदगी में 3 दिनों तक संबंधित विमान की जांच की.फिर इसके बाद आगे की जांच के लिए हाइड्रोलिक पार्ट्स और हाइड्रोलिक सैंपल जुटाए. फुकेत-दिल्ली घटना के बाद, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि DGCA फ्लाइट क्रू के लिए साइकोएक्टिव चीजों के टेस्ट प्रक्रिया में इजाफा करेगा.

अब एअर इंडिया एक्सप्रेस के इंजन-ऑयल मामले सामने आने के बाद अब एक और सवाल खड़ा हो गया है कि क्या नागरिक उड्डयन मंत्रालय DGCA के सेफ्टी ऑडिट के नियमों को और सख्त करेगा? US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) आमतौर पर हर 5 साल में एक बार इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी असेसमेंट (IASA) प्रोग्राम के तहत किसी देश की सेफ्टी निगरानी की समीक्षा करता है. जबकि भारत का पिछला बड़ा IASA ऑडिट अक्टूबर 2021 में हुआ था. और अब अगला ऑडिट इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!