Monday , September 7 2026
Breaking News

भारत-पाकिस्तान का होगा एक और मुकाबला? Women’s T20 Asia Cup में ऐसे बन रहा समीकरण

स्पोर्ट्स , (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला होता दिख सकता है. दोनों देशों की महिला टीम एक बार फिर से आमने-सामने हो सकती है. भारत और पाकिस्तान पहली बार महिला T20 एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को टकराई थीं. उस मुकाबले में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को ना सिर्फ T20I में उसके सबसे कम स्कोर पर ढेर किया था. बल्कि 8 विकेट से हराया भी था. अब सवाल है कि अगली टक्कर महिला T20 एशिया कप में दोनों की कब हो सकती है? आइए जानते हैं इसका समीकरण.

महिला T20 एशिया कप में पाकिस्तान का अगला मैच हॉन्ग कॉन्ग से है. भारत से हार का कड़वा घूंट पीने वाली पाकिस्तानी टीम अगर इस मैच को जीतती है तो उसी के साथ वो महिला T20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में हैं. अब सवाल है क्या भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ेंगे? जी नहीं, उसके लिए इन दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने का इंतजार करना होगा. हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वहां उसका मुकाबला श्रीलंका की टीम से होगा. वहीं भारतीय महिला टीम का सामना सेमीफाइनल में 8 सितंबर को बांग्लादेश और UAE की टीमों के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा.

सेमीफाइनल नहीं, फाइनल में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर

टीम इंडिया 10 सितंबर को महिला T20 एशिया कप का पहला सेमीफाइनल खेलेगी. जबकि पाकिस्तान की टीम ने अगर हॉन्ग कॉन्ग को हराया तो वो 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में उतरेगी. भारत-पाकिस्तान ने अगर अपने-अपने सेमीफाइनल जीते तो फिर 13 सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर इनके बीच महिला T20 एशिया कप का फाइनल खेला जा सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में …

पंजाबी सिंगर साउंड ऑपरेटर्स से भिड़े:माइक बंद होने के बाद सुनाई खरी-खोटी; विरोध हुआ तो कहा- खाली दिमाग शैतान का घर

लुधियाना , (PNL) : पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने …

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन का सच सामने आया:वीडियोग्राफी के लिए उड़ाए; रनवे के पास मंडराने से 7 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थीं

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ …

पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन में रह रही, पति बोला- ₹28 लाख ठगे; अब धमकियां दिला रही

जालंधर , (PNL) : होशियारपुर के चब्बेवाल से चार साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति …

CM मान आज संजीव अरोड़ा से जेल में मिलेंगे:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई गिरफ्तारी; केजरीवाल के साथ पहले भी कर चुके हैं मुलाकात

लुधियाना , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!