Wednesday , July 29 2026
Breaking News

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके समीकरण बनने शुरू हो गए हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो 1 अगस्त को ग्लासगो की बॉक्सिंग रिंग में ये फाइनल होता दिखेगा. हाल ही में भारत के बॉक्सर जादूमणि सिंह ने अपने मुक्कों के जोरदार प्रहार से पाकिस्तानी बॉक्सर सुमामा रहमान को राउंड ऑफ 16 मैच में पटकनी दी थी.

इस बार रोमांच चौगुना हो सकता है क्योंकि बाजी फाइनल की होगी और दांव पर गोल्ड मेडल होगा. भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर के बीच फाइनल के समीकरण महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बनते दिख रहे हैं.

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं भारत-पाक की मुक्केबाज

28 जुलाई को महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान की बॉक्सर फातिमा जाहरा ने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की जॉर्डन विल्सन को 5-0 से हराया. वहीं भारत की प्रिया घांघस ने होम फेवरेट स्कॉटलैंड की बॉक्सर नियाह मिचेल को 4-1 से शिकस्त दी थी.

31 जुलाई को होगा सेमीफाइनल

बॉक्सिंग में महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग का सेमीफाइनल 31 जुलाई को खेला जाना है. सेमीफाइनल में पाकिस्तानी बॉक्सर फातिमा का मुकाबला कनाडा की मुक्केबाज मैरी अल अहमादी से है. वहीं भारत की प्रियां घांघस इंग्लैंड की लुसी किंग्स का सामना करेंगी.

सेमीफाइनल जीते तो फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर

भारत की प्रिया घांघस और पाकिस्तान की फातिमा जाहरा ने 31 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल में अपने मुक्कों का जोर दिखाते हुए जीत दर्ज कर लिया तो फिर ये दोनों चिर-प्रतिद्वन्दी फाइनल में चले जाएंगे, जहां 1 अगस्त को इनके बीच देखने को मिल सकता है अब तक का सबसे रोमांचक बॉक्सिंग मैच.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!