Monday , September 28 2026
Breaking News

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है. यूएस जहां तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, तो वहीं तेहरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है. इस बीच भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता जाहिर करते हुए तनाव कम करने की अपील की है. इसके साथ ही भारत ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कई जहाजों पर हुए हमले की भी निंदा की और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार को फिर से शुरू करने की मांग की.

पश्चिम एशिया को भारत के लिए अहम क्षेत्र बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा ‘इस इलाके में चल रहे संघर्ष में कुछ समय के लिए ठहराव के बाद, हमलों का फिर से शुरू होना और तनाव का बढ़ना चिंता की बात है.भारत तनाव को तुरंत कम करने की मांग करता है’.

जहाजों पर हुए हमलों की भारत ने की निंदा

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान हरीश ने इस महीने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों – जिनमें GFS गैलेक्सी, MT अल बाहिया और MT मोम्बासा शामिल हैं इन पर हुए हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा की.

बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने पर जोर

उन्होंने कहा ‘इन हमलों में कई भारतीय नागरिक घायल हुए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं एक भारतीय की मौत हो गई और एक लापता हैं. भारत ने हमेशा ही समुद्री यात्रियों को निशाना बनाने और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से होकर होने वाले आज़ाद और सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने वाली हिंसा की घटनाओं की निंदा की है’. उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की पुरजोर वकालत करता है.

हरीश ने कहा कि इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग और आम लोगों से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से होकर आजाद और बिना किसी रुकावट के आवागमन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

टकराव से आवाजाही पर पड़ा असर

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के टकराव के बीच, UN ने बताया है कि 6 जुलाई को कमर्शियल जहाज़ों पर हुए हमलों के बाद, ईरान ने 11 जुलाई को होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने का ऐलान किया. UN के ‘इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड द पैसिफिक’ के मुताबिक, रोजाना होने वाली आवाजाही जो टकराव से पहले 100 से ज़्यादा थी और 7 जुलाई तक सुधरकर 49 हो गई थी. वहीं जुलाई के मध्य तक घटकर 8-15 के स्तर पर आ गई.

‘भारतीयों की सुरक्षा जरूरी’

हरीश ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस इलाके की सुरक्षा और स्थिरता में भारत की बड़ी हिस्सेदारी है. उन्होंने बताया कि भारत का व्यापार और ऊर्जा सप्लाई चेन वेस्ट एशिया क्षेत्र से मज़बूती से जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि भारत का इस क्षेत्र के साथ सालाना द्विपक्षीय व्यापार करीब 180 अरब डॉलर का है. इसके अलावा यहां से 31 अरब डॉलर से ज्यादा का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भारत में आया है.

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों से भारतीयों द्वारा हर साल 52 अरब डॉलर से अधिक की धनराशि देश भेजी जाती है. उन्होंने कहा कि संबंधों का भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा असर पड़ता है. खाड़ी क्षेत्र में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं. उन्होंने कहा उनकी सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे ज़रूरी है.

गाज़ा को लेकर जताई चिंता

भारत ने सुरक्षा परिषद से यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुजपर दुनिया का ध्यान होने के बावजूद, गाज़ा पट्टी में चल रहे गंभीर मानवीय संकट से हमारा ध्यान नहीं भटकना चाहिए. हरीश ने कहा कि आम नागरिकों की जान जाना और आम लोगों के लिए बनी बुनियादी सुविधाओं का नष्ट होना ऐसी गंभीर चिंताएं हैं जिन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत और बहुत तेज़ी से कदम उठाने चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत उन कोशिशों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जिनसे फ़िलिस्तीनियों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़े.उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले राजनीतिक समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्र, संप्रभु और व्यावहारिक फिलिस्तीन राष्ट्र का समर्थन करता है, जो सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर इजरायल के साथ शांति से रह सके.

यमन और लेबनान पर भी की बात

वहीं भारत ने यमन के मामले में देश की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और इसके आंतरिक मामलों में किसी भी तरह के दखल को खारिज कर दिया. हरीश ने कहा ‘हम समुद्री आवाजाही पर हूतियों के हमलों की भी निंदा करते हैं. बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य और दक्षिणी लाल सागर की सुरक्षा एक साझा अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है और यह वैश्विक हित का मामला है’.

वहीं लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हो रहे हमलों की भी भारत ने कड़ी आलोचना की. भारत ने कहा कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) के शांति सैनिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेशों का पालन करते हैं, इसलिए उन्हें कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. भारत ने UNIFIL शांति सैनिकों पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!