Wednesday , July 29 2026
Breaking News

वाल्मीकि समाज की 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल का जालंधर में नहीं होगा असर, नेताओं ने किया स्पष्ट

जालंधर, (PNL) : वाल्मीकि समाज की ओर से दिए गए 30 जुलाई को पंजाब बंद के आह्वान को लेकर जालंधर में स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। शहर में किसी भी प्रकार के बंद का ऐलान नहीं किया गया है। व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

PNL से बातचीत दौरान पंजाब सफाई यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल तथा वाल्मीकि नेता विपन सभ्रवाल ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि जालंधर में किसी भी दुकानदार या व्यापारी को अपनी दुकानें बंद करने के लिए नहीं कहा गया है।

उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत केवल श्री राम चौक और भगवान वाल्मीकि चौक में सांकेतिक धरना दिया जा सकता है। इसके अलावा शहर में कहीं भी बाजार बंद करवाने या आम जनजीवन प्रभावित करने का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

वाल्मीकि नेताओं ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जालंधर में बाजार, दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!