Tuesday , October 20 2026
Breaking News

विवादित वीडियो मामले में पंजाब AAP ने की प्रैस कांफ्रेंस, बोले- वीडियो में CM मान नहीं, एक्टर से तैयार करवाया, हमने 1191 एंगल से जांच कराई

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो लैबों की रिपोर्ट पेश की।

पार्टी ने दावा किया कि इन रिपोर्टों में कुल 1191 अलग-अलग एंगल से CM की बॉडी का विश्लेषण किया गया है, जिसमें चेहरे, कद-काठी और चाल-ढाल तक का अध्ययन शामिल है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लैब स्वतंत्र हैं, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और पंजाब के बाहर स्थित हैं।

AAP नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि वीडियो में CM भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि किसी अभिनेता का इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया है। वहीं, AAP आज इस मामले में पंजाब DGP से भी मुलाकात करने जा रही है।

गौरतलब है कि CM भगवंत मान पर आरोप है कि उन्होंने गुरुओं की तस्वीर के सामने शराब पी और उसके छींटे मारे। इसका कथित तौर पर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी जांच अकाल तख्त ने करवाई और इसे सही करार देते हुए CM मान को गुरुदोषी और पंथ विरोधी करार दिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री चीमा ने ये बातें कहीं…

  • हमारे पास वीडियो जांच की 2 रिपोर्ट: फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि अकाली दल व सुखबीर बादल एंड कंपनी ने CM को बदनाम करने की कोशिश की है। हम दो रिपोर्ट लेकर आपके सामने आए हैं। ये वे दो रिपोर्ट हैं, जिनमें CM भगवंत मान का फेस का एंगल क्या है, हाइट का एंगल क्या है, बॉडी पोस्चर क्या है?

  • CM से मेल नहीं खाता वीडियो वाला व्यक्ति: उन्होंने कहा- इनके सारे एंगल बनाकर उस फर्जी व नकली वीडियो से कंपेयर कर बताया है कि वीडियो CM से मेल नहीं खाती है। मैं समझता हूं कि एक एक्टर या व्यक्ति को खड़ा कर वीडियो बनाई गई है, ताकि भगवंत मान को बदनाम किया जाए।

  • CM की सारी चीजों का विश्लेषण किया: मंत्री ने कहा- इन रिपोर्टों में एक एंगल नहीं है, बल्कि 1191 अलग-अलग एंगल लिए गए हैं, जो बताते हैं कि CM के फेस, हाइट, बॉडी पोस्चर और उनके चलने-फिरने से लेकर सारी चीजों का विश्लेषण किया गया है। दोनों लैब इंडिपेंडेंट हैं। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और पंजाब के बाहर की हैं।

  • अकाली दल अशांति फैलाना चाहती: चीमा ने कहा कि जनता के सामने आ गया है कि अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल और उसकी समूची पार्टी किस तरह के फर्जी वीडियो बनवाती है और लोगों के सेंटीमेंट्स से खेलती है। पंजाब के लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काना चाहती है। अशांति फैलाना चाहती है।

  • बादल का पंथ विरोधी चेहरा सामने आया: मंत्री ने कहा- मैं समझता हूं कि हमारे पंथ को बदनाम करने की कोशिश अकाली दल कर रहा है। मैं समझता हूं कि आज अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल का पंथ विरोधी चेहरा सामने आया है। इनके इतिहास का रिव्यू करें तो पता चलता है कि धर्म के नाम पर वोट लेकर हमारे धर्म को खंडित करने की कोशिश की गई। रिपोर्ट से साफ होता है कि फर्जी वीडियो बनाई गई और बदनाम करने की कोशिश की गई।

पन्नू बोले- बहबल कलां फायरिंग में जांच तेज होने पर साजिश की गई

वहीं, बलतेज पन्नू ने कहा कि अब 2 लैबों से जांच करवाई गई है। आज AAP का एक डेलिगेशन DGP से मिलेगा। वहीं, इस साजिश के पीछे जो लोग हैं, उनकी पड़ताल और जांच की मांग करेगा। भले ही वे देश या विदेश में बैठे हों।

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के हाथ में तीन कैमरों वाला फोन है। जबकि, ऐसे फोन तो कुछ समय पहले ही आए हैं। पन्नू ने कहा कि यह साजिश की स्थिति इसलिए बनी क्योंकि बहबल कलां फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई। एक हजार पेज का चालान पेश किया गया। इसमें अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, पूर्व DGP सुमेध सैनी, पूर्व पुलिस अधिकारी उमरानंगल और चरणजी सिंह शर्मा आरोपी है। उनके खिलाफ चालान पेश हो चुका है। वह जमानत पर चल रहे हैं।

विवादित वीडियो से संबंधित पूरा मामला 3 पॉइंट्स में जानिए

  • NRI ने जारी किया था वीडियो: ये मामला पहली बार अक्टूबर-2025 में सामने आया। कनाडा में रह रहे NRI जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में कथित तौर पर CM भगवंत मान को हाथ में शराब का गिलास पकड़े दिखाया गया। जगमन समरा मूल रूप से सीएम भगवंत मान के गृह जिले संगरूर के फागुवाला गांव का रहने वाला है।

  • सिख गुरुओं के चित्रों पर शराब के छींटे मारते दिखे: समरा की ओर से जारी वीडियो में कथित रूप से भगवंत मान सिख गुरुओं और सिख धर्म से जुड़ी अन्य हस्तियों के चित्रों (पोर्ट्रेट्स) के सामने खड़े दिखे और उनके गिलास से शराब के छींटे उन पवित्र चित्रों पर गिराते हुए दिखाई दिए। अकाली दल और अन्य धार्मिक सिख संगठनों ने इसे सिख मर्यादा का उल्लंघन और गुरुओं का घोर अपमान यानी बेअदबी बताया।

  • AAP ने वीडियो को AI जनरेटेड-डीपफेक बताया: वीडियो सामने आने के बाद शुरुआती तौर पर AAP और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। दावा किया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से AI-जनरेटेड और डीपफेक है, जिसे CM की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाया गया है। उसके बाद अकाली दल ने इस वीडियो की जांच कराने की मांग उठाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!