CM Bhagwant Mann ने लॉन्च की Punjab Industrial Policy, बोले-न हिस्सा चाहिए, न लाल थैली; बस पंजाबियों को दें नौकरी
Punjab News Live -PNL
March 7, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
लुधियाना , (PNL) : CM भगवंत मान ने लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च कर दी है। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए। सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता हैं। आज आपको दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे। इससे पहले प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लाई गई।
उन्होंने बताया कि सीएम का इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। कैबिनेट में 10 मिनट में इसे पास किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 कमेटियां बनी थी, जिन्होंने इसके लिए अपनी राय दी। पॉलिसी बनाने में डिपार्टमेंट के अफसर, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन, एआई का इस्तेमाल किया है। जितनी भी राय हमें मिली थी उसमें से 77 फीसदी राय मानी। एक प्रतिशत राय केंद्र से संबंधित थी। 22 प्रतिशत रह गए। उन पर भी चर्चा की गई।
-
इंप्लायमेंट का थ्रेस होल्ड कम की। अगर आप 25 करोड़ की इंवेस्टमेंट करते हैं और आपके पास 50 इंप्लाई हैं तो वो थ्रेस होल्ड की कैटेगिरी में आ जाएंगे।
-
कैपिटल सब्सिडी पहली बार पंजाब में लाए जा रहे हैं। जेडएलडी में 100 प्रतिशत की छूट देंगे। मॉर्डनाइजेशन और एक्सपेंशन पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
-
इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय उद्यमियों को दिया जाएगा। इंप्लायमेंट पर 3000 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति, IT सेक्टर के लिए 5000 रुपए प्रति वर्कर प्रति माह रखा गया है।
-
महिलाएं रात को काम कर सकेंगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में इंडस्ट्री लगाने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेंगे।
सीएम भगवंत मान ने कह कि मंत्री ने हम सभी इंडस्ट्रियलिस्ट को अपना पार्टनर मानते हैं। आप तीन यूनिटों की परमिशन लेंगे तो हम पांच की देंगे, बशर्ते आप हमारे युवाओं को नौकरी दो। सीएम ने कहा कि उद्यमियों के सुझावों पर यह पॉलिसी बनी है। 78 फीसदी सुझावों को मानकर पॉलिसी तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि मैंने सांसद रहते हुए कई स्टैंडिंग कमेटी में काम किया। स्टेंडिंग कमेटी लोगों से सुझाव लेती है और उसके बाद उसे संसद को सौंपते हैं। पंजाब सरकार ने सभी उद्यमियों की कमेटियां बनाई। उसमें आपने राय दी और उसके आधार पर पॉलिसी बनाई गई है। सीएम ने कहा कि इस पॉलिसी में आपका दिमाग लगा है इसे बनाने वाले आप ही हैं।
भगवंत मान ने कहा कि हमने व्यवस्था को सुधारने के लिए संबंधित महकमों को एक ही जगह केंद्रित कर दिया। हमने बिजली इंडस्ट्री और स्थानीय निकाय को एक जगह किया। सभी विभाग एक दूसरे के साथ जुड़े हैं। जिसका परिणाम यह है कि काम में तेजी आई है। पॉलिसी में अगर कोई दिक्कत आई तो वो हमें बताएं। उसमें बदलाव की जरूरत है तो उसे बदलेंगे। कागज पर जो लिखा है वो सब कुछ नहीं है। जो पब्लिक हित में होगा वो बदलाव करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि विपक्षियों के पास विजन नहीं है। अकाली दल कह रहा है कि हमें वोट दो हम आपको मोटर साइिकल का टैक्स फ्री करेंगे। ये कोई विजन है। प्रदेश के विकास के लिए विजन बनाना होगा। टाटा स्टील 3200 करोड़ रुपए इंवेस्ट कर 20 मार्च को लुधियाना में अपना प्लांट शुरू कर रहे हैं। इंडस्ट्री पंजाब में आ रही है तो हमें यहां पर स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट खोलने पड़ेंगे। बोइंग में जीएनई के सबसे ज्यादा इंजीनियर हैं। ट्रंप का जो जहाज बन रहा है उसका सुपरवाइजर भी जीएनई लुधियाना का स्टूडेंट है।