Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब रोडवेज मुलाजिमों के प्रदर्शन में बड़ा ‘पंगा’, संगरूर में मुलाजिम ने खुद को आग लगाई, SHO झुलसा, हंगामा

संगरूर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के संगरूर से आ रही है। पंजाब में रोडवेज मुलाजिम आज (28 नवंबर) हड़ताल पर हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में बवाल बचा हुआ है। संगरूर में एक मुलाजिम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे रोकने के चक्कर में धूरी के SHO झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लुधियाना में रोडवेज मुलाजिम बस स्टैंड पर पानी की टैंकी पर चढ़ गया। उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो मुलाजिम बोला- पंजाब सरकार के मारने से अच्छा है, ऐसे ही मर जाएं। वह पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है।

पुलिस ने यहां से मुलाजिमों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई है। वहीं मानसा के बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम टेंडर का फैसला न बदला तो आग लगा लेंगे।

पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने कई मुलाजिमों को हिरासत में लिया है। वहीं जालंधर में मुलाजिमों ने बस स्टैंड बंद कर दिया है। प्राइवेट बसों की एंट्री भी बंद कर दी गई है।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता नछत्तर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वह किलोमीटर स्कीम वाली बसों का टेंडर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पिछले दो महीने के अंदर वे तीसरी बार धरना लगा चुके हैं। जब धरना देते हैं तो सरकार टेंडर की डेट को आगे बढ़ा देती और बाद में टेंडर को रद्द नहीं करती। इसके अलावा यूनियन नेताओं को भी रिहा करने की मांग की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!