Friday , September 11 2026
Breaking News

बाल अधिकार आयोग द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदलने की सिफारिश

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदलने की पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को सिफारिश की है।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय राज्य में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चे स्कूल आने से परहेज कर रहे हैं।

उन्होंने स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को 31 जनवरी तक सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे करने की सिफारिश की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों में घने कोहरे के कारण स्कूली बसों के दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!