Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब के चीफ सैक्रेटरी अनुराग वर्मा ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ की एमरजेंसी वीडियो कॉल मीटिंग, पढ़ें क्या है मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य में चल रहे गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और बेमौसमी बारिश से ख़राब हुई फ़सल का जायज़ा लेने के लिए आज समूह डिप्टी कमिशनरों के साथ आपात मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर हालत में यकीनी बनाएं कि किसानों की तरफ से मंडी में लाई गई फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद हो। इसके साथ ही 48 घंटो के अंदर-अंदर ख़रीदी फ़सल की अदायगी किसान के खाते में यकीनी बनाई जाये।

श्री वर्मा ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर रोज़ अपने जिले की खरीद एजेंसियों के साथ मीटिंग करें जिसमें वह जिले की हर मंडी में हो रही खरीद की समीक्षा करें। श्री वर्मा ने डिप्टी कमिशनरों को यह भी आदेश दिए कि वह निजी तौर पर मंडियों का दौरा करें।

श्री वर्मा ने डिप्टी कमिशनरों को यह भी आदेश दिया कि वे बेमौसमी बारिश से हुए किसानों के नुकसान सम्बन्धी सरकार को तत्काल तौर पर रिपोर्ट भेजें। जिस किसी गाँव में भी बेमौसमी बारिश के कारण फ़सल का नुकसान हुआ है, उस गाँव का डिप्टी कमिश्नर या एस. डी. एम. द्वारा निजी तौर पर दौरा किया जाये।

श्री वर्मा ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि इस बार सीजन में मंडियों में कुल 132 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद की संभावना है। इसमें से अब तक मंडियों में 17.14 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हो चुकी है। राज्य की खरीद एजेंसियों की तरफ से इसमें से 13.23 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद कर ली गई है। श्री वर्मा ने आगे बताया कि नियमों अनुसार ख़रीदी गेहूँ की किसान को 48 घंटो के अंदर अदायगी की जानी होती है। इस अनुसार अब तक किसानों को 752 करोड़ रुपए की अदायगी करनी बनती थी। इसके मुकाबले अब तक किसानों को 898 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। भाव कई किसानों को 48 घंटे से भी पहले अदायगी की गई है।

मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह ख़रीदी फ़सल की लिफ्टिंग की तरफ विशेष ध्यान दें। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार एफ. सी. आई. के साथ निरंतर तालमेल करके रोज़मर्रा के स्पेशल गाड़ियाँ लगवा रही है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक स्पेशल गाड़ियों के द्वारा 61 हज़ार मीट्रिक टन गेहूँ भेजी जा चुकी है और आज 21 अप्रैल को 9 स्पेशल गाड़ियों के द्वारा 24 हज़ार मीट्रिक टन और गेहूँ भेजी जा रही है जिससे कुल मिला कर 85 हज़ार मीट्रिक टन गेहूँ भेज दी जायेगी। कल 22 अप्रैल को 26 स्पेशल गाड़ियाँ लगेंगी।

श्री वर्मा ने कहा कि सरकार वचनबद्ध है कि मंडियों में किसानों की फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद की जायेगी और उनको 48 घंटो के अंदर-अंदर अदायगी की जायेगी। अगर किसी किसान भाई को कहीं भी खरीद या अदायगी में दिक्कत आ रही है तो वह सरकार के टोल फ्री नंबर 1100 पर सूचना दे सकते हैं। किसान भाइयों की तरफ से दिए सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

मीटिंग में प्रमुख सचिव ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विकास गर्ग, खरीद एजेंसियों मार्कफैड, पनसप, पनग्रेन, वेयर हाऊसकारपोरेशन के एम. डीज, पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव, एफ. सी. आई. के जनरल मैनेजर और सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा उपस्थित हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!