Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : 16 साल की नाबालिगा के साथ गैंगरेप करने वाले सभी आठों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिन पहले हुई थी वारदात

जालंधर, (PNL) : जालंधर के नकोदर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर देहात पुलिस की एसपी जसरूप कौर बाठ ने इसकी पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ ने रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह नकोदर में स्थित एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए आई थी। इस दौरान टाइम ज्यादा हो गया तो वह जालंधर की एक धर्मशाला में रुकने के लिए चली गई। जब वह डेरा कम धर्मशाला में कमरा लेने के लिए गई तो वहां पर करन निवासी सुंदर नगर, नकोदर अपने साथ कमरा दिलाने के लिए ले गया।

सुनसान जगह पर ले गए आरोपी

एसपी ने बताया कि करन के साथ उसका एक दोस्त पवन भी था। दोनों बाइक पर जालंधर रोड पर स्थित सियाणीवाल गेट के पास बच्ची को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी दोबारा बच्ची को नकोदर सब्जी मंडी के पास छोड़ गए। बच्ची दोबारा किसी तरह डेरे पहुंच गई।

जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

डेरे के पास मुकेश कुमार यादव वासी सुंदर नगर नकोदर ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर शंकर नहर के किनारे ले गया। जहां मुकेश यादव ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

खुद करने के बाद आरोपी ने अपने साथी नवनीत सिंह, चंदन और विकराल राज वासी आजाद नगर और रहमानपुरा के रहने वाले मुकेश व विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार को भी बुला लिया और उनसे भी रेप करवाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!