Friday , October 16 2026
Breaking News

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस करीब 3 साल बाद चंडीगढ़ से शारजाह की फ्लाइट दोबारा शुरू करने जा रही है। दोनों रूटों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार शारजाह रूट के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल चुका है। हालांकि एयरपोर्ट पर स्लॉट से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 26 अक्तूबर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शारजाह की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित करने की योजना है।

3 पॉइंट में जानिए क्या है निर्धारित शेड्यूल…

  • टिकट का किराया करीब 23,169 रुपए: निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चंडीगढ़ से फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर शारजाह के स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट शाम 5:50 बजे शारजाह से उड़ान भरकर रात 11:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 23,169 रुपए बताया गया है।

  • उड़ान भरकर सुबह 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचे: निर्धारित समय के अनुसार, चंडीगढ़ से फ्लाइट सुबह 11:59 बजे रवाना होकर आबू धाबी के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट आबू धाबी से सुबह 4:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 21,150 रुपए बताया गया है।

  • हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद: दोनों सेवाओं की बहाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, शारजाह की उड़ान शुरू होने की अंतिम स्थिति वहां के एयरपोर्ट से स्लॉट मिलने की औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्भर करेगी।

अक्तूबर 2023 में बंद हुई थी शारजाह की फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए अक्तूबर 2023 में चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट बंद कर दी थी। उस समय एयरपोर्ट के तत्कालीन सीईओ ने एयरलाइन से इस सेवा को दोबारा शुरू करने की अपील की थी, लेकिन फ्लाइट बहाल नहीं हुई।

युद्ध जैसी स्थिति के कारण बंद हुई आबू धाबी सेवा

खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति के चलते 28 मार्च से चंडीगढ़-आबू धाबी फ्लाइट निलंबित कर दी गई थी। उस दौरान दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ था। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आबू धाबी रूट को विंटर शेड्यूल में दोबारा शामिल किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!