Friday , September 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में दिवाली पर बेटे ने किया मां का मर्डर, जब तक नहीं निकली जान, तब तक चाकू से गला काटता रहा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंडीगढ़ में दिवाली की सुबह एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 40 का है।

पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था।

इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।

मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि शादीशुदा है। इसकी पत्नी और एक बेटी भी है। आरोपी की वजह से परिवार परेशान रहता था। इसी वजह से उसकी पत्नी और बेटी इससे अलग रह रही थी। आरोपी का बड़ा भाई भी हैं, जो निजी कंपनी में काम करता है। वह भी सेक्टर-41 में अपने परिवार संग रहता है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिरी इसने यह कदम क्यों उठाया है। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों को नहीं बता पा रहे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!