Friday , August 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बेटे के मर्डर का केस दर्ज, बहू के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला में बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज हुआ है। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज हुआ है।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब के पूर्व DGP (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।

शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी, जिसको आधार बनाकर अब पंचकूला MDC थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ धारा 103(1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि अकील की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी। इसके बाद अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि परिवार के लोग उसे मारने के लिए साजिशें रच रहे हैं। पिता-पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!