Friday , October 2 2026
Breaking News

आम आदमी क्लीनिकों ने स्थापित किए नए मील के पत्थर, 3 साल में 4.20 करोड़ लोगों को उपचार की सुविधा प्रदान की और 2.29 करोड़ लैब टेस्ट किए

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई “आम आदमी क्लीनिक” परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुये केवल तीन सालों में, इन क्लीनिकों में ओपीडी (आउटपेशेंट विभाग) में आने वाले मरीजों ने 4.20 करोड़ और लैब टैस्ट किये गये 2.29 करोड़ लैब टेस्टों ने बेमिसाल आंकड़े को पार कर लिया है।

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2022 से अब तक राज्य के 4.20 करोड़ से अधिक लोगों ने 881 आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इनमें से 316 क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में और 565 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं, जहां मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, 107 प्रकार की मुफ्त दवाइयां और 47 प्रकार के मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि विभाग सभी 107 आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हालिया सर्वेक्षण के नतीजे साझा करते हुए बताया कि 98 प्रतिशत मरीजों ने क्लीनिक से ही दवाइयां मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहे।

आम आदमी क्लीनिकों में आने वाले लोगों की गिनती संबंधी जानकारी देते हुये डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इन क्लीनिकों में औसतन प्रतिदिन लगभग 73,000 मरीजों को इलाज की सुविधा प्रदान कर रहे हैं और प्रत्येक क्लीनिक में औसतन 83 मरीज प्रतिदिन आते हैं। यह आंकड़ा क्लीनिकों की दक्षता और लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4.20 करोड़ व्यक्तियों में से 1.50 करोड़ लोग पहली बार आए, जोकि क्लीनिकों की व्यापक पहुंचयोग्यता को दर्शाता है जबकि 2.7 करोड़ मरीज दोबारा आए, जो मरीजों के विश्वास और संतुष्टि का प्रमाण है। इन क्लीनिकों ने नागरिकों के स्वास्थ्य खर्च में 2000 करोड़ रुपये की बचत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में 54 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। ये क्लीनिक पारंपरिक बाधाओं को तोड़ते हुए सभी नागरिकों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके अलावा, 13.9 प्रतिशत विजिट बच्चे और किशोर (0-15 वर्ष आयु वर्ग) द्वारा, 61.3 प्रतिशत विजिट वयस्कों (16-60 वर्ष आयु वर्ग) द्वारा और 24.8 प्रतिशत विजिट वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) द्वारा किए जा रहे हैं। यह विविध आयु प्रतिनिधित्व आम आदमी क्लीनिकों की समर्पित स्वास्थ्य सेवा भावना को उजागर करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि हर क्लीनिक आईटी बुनियादी ढांचे से लैस है, जिससे रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर की सलाह, जांच और प्रिस्क्रिप्शन की पूरी प्रक्रिया डिजिटाइज्ड की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!