Wednesday , September 9 2026
Breaking News

शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला : सिर्फ मुंह से बदबू आने से किसी को आरोपी नहीं माना जा सकता : अदालत

न्यूज डेस्क, (PNL) : शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में चंडीगढ़ जिला न्यायालय ने एक व्यक्ति को बरी करते हुए अहम फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा कि “मुंह से शराब की बदबू आने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति नशे में था”। केवल बदबू के आधार पर या डॉक्टर की राय के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जब तक कि पुख्ता सबूत न हों।

दरअसल, अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। अक्षय को शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोपी माना गया, वह भी केवल मुंह से शराब की गंध आने के आधार पर। न तो खून की जांच हुई, न ही पेशाब की। डॉक्टर ने केवल अटकलों के आधार पर नशे की पुष्टि की।

न्यायालय का फैसला : केवल मुंह से शराब की गंध आने या डॉक्टर की राय के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वैज्ञानिक जांच (रक्त या पेशाब की जांच) के नतीजों के बिना नशे की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके बाद अक्षय को पूरी तरह से बरी कर दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!