Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा, डंडों से पिटवाया, बाणा पहनने पर रोक लगाई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ बुड्ढा दल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें धार्मिक दंड दिया है। इस कार्रवाई के तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई।

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। वीडियो में मान सिंह का कहना है कि अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद जसदीप सिंह को पहले भी धार्मिक सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह सजा के दौरान बीच में ही वहां से चले गए थे।

मान सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक बुड्ढा दल की ओर से जसदीप सिंह को किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई थी। जबकि इससे पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें बुड्ढा दल की ओर से माफी मिल चुकी है।

बुड्ढा दल के अनुसार, धार्मिक दंड के बाद जसदीप सिंह को अगले आदेश तक निहंगों का बाणा धारण करने की अनुमति नहीं होगी। बड़े बाबाओं की ओर से आगे का निर्णय आने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

वहीं, सजा के दौरान जसदीप सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, “अगर मैं अब यहां से भागता हूं या किसी कारणवश पंथ के आदेशों का पालन नहीं करता हूं, तो मेरे साथ जो भी होगा, उसके लिए पंथ जिम्मेदार नहीं होगा। मैं बड़े बाबा के आदेश के अनुसार ही चलूंगा और जैसा वे कहेंगे, वैसा ही करूंगा।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!