जालंधर , (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जंडू सिंघा की ओर जाने वाले रोड पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। ये गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में रात साढ़े 11 बजे के करीब बाइक गिरी। पास सो रही लेबर ने आवाज सुनी लेकिन हेल्प के लिए नहीं उठे। बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। गड्ढे के पास ही दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुकान खोलने के बाद अचानक गड्ढे की तरफ नजर मारी तो अंदर बाइक गिरी दिखी।
जब उसने आसपास पूछा कि बाइक अंदर कैसे गई तो लेबर ने बताया कि रात को बाइक सवार गिर गया था। हमें अवाजा आई लेकिन हमने सोचा कि निकल गया होगा। जब गड्ढे के अंदर फिर से झांककर देखा तो वहां डेडबॉडी पड़ी थी। बाइक सवार की सरिया लगने से आंख निकल चुकी थी। उसके पास हेडफोन थे लेकिन मोबाइल और पर्स दोनों गायब मिले। मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को गड्ढे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।