Bahisçilerin güvenle işlem yapabilmesi için Bettilt altyapısı vazgeçilmezdir.
Türkiye’de bahis dünyasına adım atmak isteyen kullanıcılar için Bettilt giriş platformu güvenilir seçenekleriyle dikkat çekiyor.
Bahis sektöründe köklü bir isim olan Paribahis her yıl büyümesini sürdürüyor.
2024 yılı itibarıyla Avrupa’daki bahis kullanıcılarının %54’ü haftada birden fazla bahis yapmaktadır; Paribahis canlı destek aktif kullanıcı topluluğu bu ortalamanın üzerindedir.
Türkiye’de bahis severler için en çok tercih edilen adreslerden biri Bahsegel giriş olmaya devam ediyor.
पंजाब के इकलौते नेत्रहीन IAS अधिकारी आज जालंधर में संभालेंगे निगम के एडिशनल कमिश्नर का चार्ज, पढ़ें
जालंधर, (PNL) : पंजाब के इकलौते नेत्रहीन आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह आज अपना चार्ज संभालेंगे। अंकुरजीत हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। हाल ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी संख्या में अफसरों को इधर-उधर किया था। अंकुरजीत सिंह को जालंधर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली।
जानकारी के अनुसार अंकुरजीत सिंह को बचपन में तो दिखाई देता था, मगर धीरे-धीरे इनकी आंखों की रोशनी अपने आप जाने लगी थी। कुछ दिन बाद इन्हें दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो गया था। शारीरिक दिक्कतों के बावजूद अंकुरजीत सिंह ने हार नहीं मानी और मेहनज जारी रखी। नतीजा हम सबके सामने है। आज हर कोई आईएएस अंकुरजीत सिंह के हौसलों को सलाम करता नजर आता है।
अंकुरजीत सिंह गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई पूरी की। मां बेटे अकुंर को किताबें सुनाकर पढ़ाया करती थी। परीक्षा की तैयारी करवाती थी। अंकुरजीत जब 12वीं के बाद आईआईटी फॉर्म भरा और उनका एडमिशन आईआईटी रुड़की में हो गया था। वहां से अंकुर ने बीटेक की।
आईआईटी के दौरान अंकुरजीत ने देखा कि उनके कई दोस्त संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अंकुरजीत ने भी अफसर बनने की ठानी और साल 2017 में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 414 रैंक हासिल की।