Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में मंदिर के बाहर धमाका, बाइक सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, बाल-बाल बचे पुजारी

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है। खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में धमाका हुआ है। हमलावर मोटरसाइकिल सवार दो युवक थे, जिन्होंने मंदिर पर बम जैसी वस्तु फेंककर हमला किया। सीसीटीवी वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर आए थे, उनके हाथ में झंडा था। वे कुछ देर मंदिर के बाहर खड़े रहे और फिर मंदिर की तरफ कोई वस्तु फेंकी।

जैसे ही वे वहां से भागे, मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। घटना देर रात करीब 12:35 बजे की है। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उस समय मंदिर के पुजारी भी अंदर सो रहे थे, लेकिन किस्मत से वे बाल-बाल बच गए।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे उनका मकसद क्या था। यह घटना अमृतसर के खंडवाला इलाके में हुई, जहां इस हमले से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

👇👇

409e033e-febd-453f-92e9-44043ef62999

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!