Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम, फ़ायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार; सात पिस्तौलें बरामद

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में आज दोपहर डेरा बस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावरों के पास हुई दो तरफ़ा गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेश-आधारित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साज़िश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां दी।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ भोला उर्फ हनी और लखविंदर सिंह, दोनों निवासी ढकांसू कलां, राजपुरा, पटियाला तथा मुहम्मद समीर और रोहित शर्मा, दोनों निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 70 जिंदा कारतूसों समेत सात .32 बोर पिस्तौल भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और ट्राइसिटी व पटियाला क्षेत्र में टार्गेटेड हमले करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि डेरा बस्सी-अंबाला हाईवे से लगे एक घर में इन गुर्गों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इस पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके को घेर लिया।

एडीजीपी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान जब टीमों ने आरोपियों को दबोचने की कोशिश की, तो संदिग्धों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोलियां हवलदार गगनदीप सिंह और सिपाही गुलाब सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। एडीजीपी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में संदिग्ध हरविंदर सिंह उर्फ भोला और मुहम्मद समीर भी घायल हुए, जिन्हें बाकी दो आरोपियों सहित काबू कर लिया गया।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल के अन्य गुर्गों की पहचान के लिए आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस मामले में थाना डेरा बस्सी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 345, दिनांक 26.11.2025 दर्ज की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!