Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परमोट हुए 6 AIG स्तर के अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार

चंडीगढ़, (PNL) : प्रदेश में जेलों के कार्यप्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक मिसाली कदम में, जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नव-पदोन्नत जेल अधिकारियों का सम्मान किया। इस मौके पर 6 ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि कुल 14 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें 6 ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल और 8 डी.एस.पी. ग्रेड-1 शामिल हैं।

जेल मंत्री ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य पंजाब में जेलों के बुनियादी ढांचे के अधिक प्रभावी प्रबंधन के साथ-साथ स्टाफ की आवश्यकता को पूरा करना और प्रशासनिक दक्षता में और सुधार करना है। उन्होंने आगे बताया कि उच्च रैंक प्राप्त होने से जिम्मेदारी के साथ-साथ निर्णय लेने का अधिकार भी मिल जाता है, जो पदोन्नत अधिकारियों को सुरक्षा, अनुशासन सुनिश्चित करने और कैदियों की भलाई के लिए विभिन्न उपाय करने में सक्षम बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि ये पदोन्नतियां योग्यता और कुशलता को दर्शाती हैं तथा इस तरह कर्मचारियों को ईमानदारी और पेशेवराना उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के पास वर्षों की विशेषज्ञता है और सुधारात्मक प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता एवं कुशल प्रणाली सुनिश्चित करेंगे। पदोन्नत अधिकारियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने जेलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने तथा कैदियों के लिए व्यापक शैक्षणिक, व्यावसायिक और अन्य कई कल्याण-केंद्रित कदमों की तैयारी के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

एडीजीपी (जेल) अरुण पाल सिंह ने नव-पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए विभाग के समग्र कार्यप्रणाली में हर अधिकारी और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया।

इस मौके पर जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग ने भी नव-पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!