Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बड़े-बड़े नशा तस्कर थे मजीठिया के ‘जिगरी यार’, उन्हें गनमैन और लाल बत्ती गाड़ियां देता था, बोनी अजनाला समेत चार लोगों के बयानों से मिले अहम सुराग, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर शिकंजा कस दिया है। अब तक उनके खिलाफ पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय से लेकर पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल अपने बयान विजिलेंस को दर्ज करवा चुके हैं।

आज विजिलेंस मजीठिया को पंजाब व हिमाचल मे कई ठिकानों पर लेकर जाएगी। इसके लिए टीम कई गाड़ियों के काफिले में रवाना हो गई है। इस समय कौन सी लोकेशन पर उनको लेकर गए है, यह अभी तक साफ नहीं है। विजिलेंस का दावा है कि गवाहों के बयानों से कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, जो कि इस केस में अहम भूमिका निभा सकती हैं। आज उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर तस्दीक कराई जाएगी।

विजिलेंस ने अब तक जिन चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं, उनके बयानों के महत्व को समझते हैं –

1. पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय वह व्यक्ति हैं, जिनके कार्यकाल में मजीठिया पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के समय एनडीपीएस केस दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व डीजीपी की सुपरविजन में दर्ज किया गया था।

उनका साफ कहना है जो केस उस समय उन्होंने दर्ज किया था, वह ईडी की जांच के आधार पर था। वहीं, इस बार विजिलेंस ने 202ा में दर्ज केस को आधार बनाया है। उस समय भी सबूत थे, इस बार सबूत हैं।

2. निरंजन सिंह ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हैं। जिन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज 6000 करोड़ के ड्रग तस्करी के बाद आरोपियों पर मनी लांडरिंग केस का केस दर्ज किया था। उन्होंने भोला समेत करीब 41 लोगों से पूछताछ की थी। वह बताते हैं कि भोला ने उनके सामने मजीठिया का नाम लिया था। 2013 में उन्होंने जांच शुरू की थी।

हालांकि मजीठिया उनके समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसी जांच को आधार बनाकर 2021 में पुलिस ने मजीठिया पर एनडीपीएस का केस दर्ज किया था। उनके केस में 17 लोगों को सजा हो चुकी है।

3. बोनी अजनाला भी मजीठिया के खास रहे है। सबसे पहले उन्होंने मजीठिया के खिलाफ बगावत की थी। उन्होंने उस समय तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल को इस बारे में पत्र भी लिखा है। वह साफ कहते हैं कि जिस सत्ता और पिंदी को नशा तस्कर कहा जा रहा है। उन्हें मजीठिया ने अपने घर पर जिगरी यार कहकर उनसे मिलवाया था। मजीठिया के बड़े-बड़े तस्करों के साथ लिंक थे। वह उन्हें गनमैन और लाल बत्ती गाड़ियां देता था। 2013 से वह इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

4. मजीठिया के पूर्व पीए तलबीर भी काफी अहम माना जा रहा है। उसे उनके कार्यालय से जुड़ी हर चीज पता थी। उन्होंने भी अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवा दी है। वह भी अब मजीठिया से अलग हो गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!