Sunday , October 11 2026
Breaking News

BAN vs AFG : अफगानिस्तान को 546 रनों से हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, बना डाला ये महा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हरा दिया. टेस्ट क्रिकेट में 21वीं सदी में यह सबसे बड़ी जीत है. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 382 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाकर डिक्लेयर किया और अफगानिस्तान को सिर्फ 115 रनों पर समेट दिया. इस तरह बांग्लादेश ने 546 रनों की विशाल जीत दर्ज की. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

नजमुल होसैन शंतो ने दोनों पारियों में जड़े शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में ओपनर महमुदल हसन ने 76 और तीन नंबर के बल्लेबाज़ नजमुल होसैन शंतो ने 146 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं मुश्फिकुर रहीम ने 47 और मेहंदी हसन मिराज ने 48 रनों की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में तेज गेंदबाज एबादत हुसैन ने चार विकेट चटकाए. वहीं तैजुल इस्लाम, मेहंदी हसन मिराज और शोरिफुल इस्लाम को दो-दो सफलता मिलीं.

दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए एक बार फिर नजमुल होसैन शंतो ने शतक जड़ा. इस बार शंतो ने 124 रन बनाए. दोनों पारी में शतक जड़ने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 121 रन बनाए. वहीं ओपनर जाकिर हसन ने 71 और कप्तान लिट्टन दास ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में तस्कीन अहमद ने चार और शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट चटकाए. एबादत हुसैन और मेहंदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली.

546 रनों से टेस्ट जीतकर बांग्लादेश ने तोड़ा 112 साल पुराना रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से बांग्लादेश के नाम अब तीसरी सबसे बड़ी जीत हो गई है. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. इंग्लैंड ने 1928 में 675 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में 562 रनों से टेस्ट मैच जीता था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

बड़ी खबर : पंजाब को मिला रेगुलर DGP, गौरव यादव की नियुक्ति के आदेश जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब पुलिस के प्रमुख पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब …

Nana Patekar को विराट और सचिन ने किया आखिरी सलाम, कहा- उनकी 2 चीजें जमाना याद रखेगा

स्पोर्ट्स , (PNL) : नाना पाटेकर के निधन पर क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर …

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, गुजरात में छिपकर रह रहा था

अमृतस​र, (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

PM मोदी द्वारा भेजी CBI ने भी पंजाब सरकार की ईमानदारी को दी क्लीन चिट, 12 घंटे में कुछ नहीं मिला : भगवंत सिंह मान

संगरूर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन …

पंजाब में अकाली दल के हलका इंचार्ज के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज, दो साथी गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना में एक नाबालिग लड़की को उसके मामा के घर से कथित तौर …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!