Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर : बादशाह नहीं भावुक उप्पल को गोली मारना चाहता था मनु कपूर, उसी की वजह से शुरू हुआ था सारा विवाद, पढ़ें कत्लकांड की Inside Story

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : खिंगरा गेट के बादशाह कत्लकांड के मुख्यारोपी मनु कपूर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन सबसे बड़े सवाल कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि मनु कपूर को गोलियां चलानी पड़ गई। दरअसल मनु के गिरफ्त में आने के बाद पूरी स्टोरी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनु कपूर बादशाह को नहीं बल्कि ढन्न मोहल्ला के भावुक उप्पल को गोली मारना चाहता था। चूंकि बादशाह और मनु के बीच झगड़े की असल वजह भावुक उप्पल ही था।

सूत्र बताते हैं कि भावुक उप्पल किसी एक गैंगस्टर का करीबी है। उक्त गैंगस्टर का मनु कपूर और उसके साथियों के साथ 36 का आंकड़ा चल रहा है। भावुक की जगह पर ही बादशाह की मुलाकात मनु कपूर के साथ दो दिन पहले हुई। वहां पर मनु कपूर ने बादशाह को समझाया कि वह भावुक के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड ना किया करे। बादशाह ने कहा कि सारा शहर एक-दूसरे की स्टोरी डालता है, इसमें क्या गलत है। इतने में मनु और बादशाह की बहस हो गई।

गिरफ्तार मुख्यारोपी मनु कपूर

कहा जा रहा है कि भावुक ने ही बादशाह को वहां पर भड़का दिया कि मनु ने तेरी बेइज्जती की है। उसके बाद बादशाह ने मनु को धक्का मार दिया और फिर मनु ने बादशाह को थप्पड़ मारे। उसके बाद वह वहां से चले गए। शनिवार रात भावुक को साथ लेकर बादशाह और उसके साथी मनु को ढूंढ रहे थे। इसी बीच मनु उन्हें अचानक मिल गया। इस दौरान मनु पिस्तौल लेकर भावुक को गोली मारने के लिए भागा, लेकिन भावुक वहां से फरार हो गया। इतने में बादशाह आगे आ गया, जिस कारण मनु ने उसे गोलियां मार दी।

फिलहाल पुलिस ने मनु को पकड़ लिया लेकिन अन्य सात आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि मनु कपूर एक कांग्रेसी नेता का करीबी है। बदमाश तोता भी इसी ग्रुप का है। कुछ दिन पहले गैंगस्टर चिंटू ने तोता को किडनैप करके पीटा था। तब चिंटू के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!