Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में 6000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, कमिश्नरेट पुलिस स्ट्रीट क्राइम में लाई 40 प्रतिशत की कमी : CP स्वपन शर्मा

जालंधर, (PNL) : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए चलाई गई मुहिम ने शहर में सभी स्ट्रीट क्राइम में 40 प्रतिशत की कमी लाकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह पहल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेशों का पालन करते हुए की गई है।

आधिकारिक अपराध दर के आंकड़ों के अनुसार, जालंधर शहर में 1 अगस्त 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक स्ट्रीट क्राइम की कुल 137 घटनाएं हुईं, जबकि पिछले साल इसी समय अवधि में ये घटनाएं 211 थीं। सी.पी. स्वपन शर्मा के अनुसार, पूरे शहर में रणनीतिक तरीके से लगाए गए नाके और गश्त में वृद्धि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई है।

सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि चोरी और डकैती के मामलों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि सेंध लगाकर की गई चोरी और लूटपाट की घटनाओं में क्रमशः 23 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की कमी आई है।

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक चोरी की 100 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो इस वर्ष घटकर 53 रह गई हैं, जबकि लूटपाट की घटनाएं भी 6 से घटकर 3 तक रह गई हैं। इसी समय के दौरान सेंध लगाकर चोरी करने की वारदातें 57 से घटकर 44 और लूटपाट की घटनाएं 48 से घटकर 37 रह गई हैं।

सीपी ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए पहचाने गए हॉटस्पॉट्स पर प्रभावशाली ढंग से नाकाबंदी और पीसीआर गश्त के जरिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। इसके अलावा, पूरे शहर में 6000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो समाज विरोधी तत्वों पर चौकसी रखने के लिए अतिरिक्त बल के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सी.पी. ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जालंधर कमिश्नरेट की पुलिस लाइंस में स्थापित अपने तरह के पहले इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई.सी.सी.सी.) में तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियों द्वारा दिन-रात की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!