Punjab News Live -PNL, Author at punjabnewslive

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार
जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों की जिंदगी बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा को उनकी बहादुरी और शानदार सेवाओं के लिए शौर्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2009 में उमेश शर्मा ने पानी में डूब रहे तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई थी।

Lovely Professional University (LPU) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘बटवारा’ की पूरी स्टारकास्ट ने उमेश शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर अभिनेता सनी देओल, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, LPU की वाइस चांसलर रश्मि मित्तल सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

उमेश शर्मा को शौर्य अवॉर्ड दिए जाने के दौरान उनकी बहादुरी और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी इस साहसिक पहल को प्रेरणादायक बताया।

सम्मान मिलने के बाद उमेश शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे भी समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उमेश शर्मा ने LPU प्रबंधन और फिल्म की पूरी टीम का प्यार, सम्मान और हौसला-अफजाई के लिए दिल से आभार जताया।

The post तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार appeared first on punjabnewslive.

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत
न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे चार कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों मृतकों के शव सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

तीनों मृतक कोटकपूरा के रहने वाले

मृतकों की पहचान कोटकपूरा के डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल (43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल कांवड़िए की पहचान कोटकपूरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक महेंद्र पाल बिजली मैकेनिक का काम करता था। उसके परिवार में पिता, पत्नी और 15 साल की बेटी है। वहीं जगदीश मित्तल भी बिजली मैकेनिक का काम करता था। वह अविवाहित था और परिवार में अकेला था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

30 जुलाई को गंगोत्री के लिए निकले थे

चारों कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री से डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। वे 30 जुलाई को गंगोत्री के लिए निकले थे और 10 अगस्त को कांवड़ लेकर कोटकपूरा लौटना था।

कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ और श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। कांवड़िए गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे, लेकिन फतेहगढ़ साहिब में हुए इस भीषण हादसे ने परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

The post पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत appeared first on punjabnewslive.

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल
जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब भाजपा से जुड़े लाडी आंगुराल और अश्वनी कुमार अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने उन्हें पार्टी का सिरोपा पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता लगातार ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके अनुभव का उपयोग पार्टी को और मजबूत करने में किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और जालंधर के विकास को और तेज करना है। पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण लोगों का भरोसा ‘आप’ पर लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जालंधर वेस्ट संगठन इंचार्ज हरचरण संधू, वार्ड नंबर 53 के इंचार्ज कमल लोच, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज, काला प्रधान, रवि सरंगल, जोगिंदर कुमार, प्रिंस चौहान और कुलदीप भगत सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नए शामिल हुए साथियों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हैं और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

The post जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल appeared first on punjabnewslive.

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन
जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर करीब 95 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस मौके पर कोहली ने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य सड़क संपर्क बेहतर करना और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

कोहली ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवाजाही बेहतर होगी और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल में स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आईपीएस ने नितिन कोहली और अन्य लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में सड़कों की स्थिति सुधारने और बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने नितिन कोहली, डिप्टी मेयर और इस पहल से जुड़े अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और वॉकिंग ट्रैक के विकास से पुलिस लाइन के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह, जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डीसीपी परमिंदर सिंह हीर, एसपी सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह और पुलिस लाइन के निवासी मौजूद रहे। कोहली ने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

The post जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन appeared first on punjabnewslive.

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए
मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के विरुद्ध राज्य में चलाए जा रहे सबसे व्यापक और निरंतर अभियानों में से एक के रूप में उभरते हुए अपने 200 दिन पूरे कर चुका है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने पूरे पंजाब में 1,09,087 छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधियों (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स) को गिरफ़्तार किया, 58,212 अपराधियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई की, भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के मार्गदर्शन में शुरू किया गया ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक ख़ुफ़िया सूचना-आधारित अभियान है, जिसका उद्देश्य लक्षित कार्रवाई, अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय, वित्तीय जाँच तथा तकनीक-आधारित पुलिसिंग के माध्यम से संगठित अपराध गिरोहों का पूरी तरह सफाया करना है।

इस अवसर पर, डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान अब बहुआयामी कार्रवाई का रूप ले चुका है, जो केवल गैंगस्टरों ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले पूरे तंत्र को भी निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा, “‘गैंगस्टरां ते वार’ के पहले 200 दिनों ने निरंतर और ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता को सिद्ध किया है। हमारी रणनीति केवल गिरफ़्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठित अपराध को सक्षम बनाने वाले पूरे नेटवर्क—सहयोगियों, वित्तीय स्रोतों, रसद व्यवस्था, संचार माध्यमों और विदेशों में मौजूद संपर्कों—को ध्वस्त करने पर केंद्रित है। पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश के भीतर या बाहर कहीं भी संचालित होने वाले गैंगस्टरों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना न बचे।”

इन 200 दिनों के दौरान 1,532 घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ़्तार किया गया, जबकि 58,212 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें 853 गैंगस्टर एवं उनके सहयोगी तथा 57,359 वांछित अपराधी शामिल हैं।

निवारक पुलिसिंग के तहत 28,201 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 577 गैंगस्टर एवं उनके सहयोगी तथा 27,624 वांछित अपराधी शामिल थे; वहीं 18,514 व्यक्तियों का वेरिफिकेशन कर उन्हें बाद में रिहा किया गया, जिनमें 1,529 गैंगस्टर एवं उनके सहयोगी तथा 16,985 वांछित अपराधी शामिल थे। कुल मिलाकर अभियान के दौरान 1,04,927 व्यक्ति अभियान के दौरान पुलिस कार्रवाई के दायरे में आए जिनमें 2,959 गैंगस्टर एवं उनके सहयोगी तथा 1,01,968 वांछित अपराधी शामिल हैं।

गिरफ़्तारियों के अतिरिक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठित गिरोहों की हथियारों, मादक पदार्थों, वित्तीय संसाधनों और रसद व्यवस्था तक पहुँच को समाप्त कर उनकी अपराध करने की क्षमता को कमज़ोर करना भी रहा।

इस अभियान ने संगठित अपराध गिरोहों की मारक क्षमता को भी बड़ा झटका दिया।अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने 990 अवैध हथियार, 242 धारदार हथियार, 2,739 कारतूस, 315 मैगज़ीन, 2.5 किलोग्राम विस्फोटक और 15 हैंड ग्रेनेड बरामद किए, जिससे आपराधिक गिरोहों की मारक क्षमता को गंभीर रूप से कमज़ोर किया गया।

साथ ही, पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और नशा तस्करी के गठजोड़ के विरुद्ध कार्रवाई तेज़ करते हुए 774.38 किलोग्राम हेरोइन, 480.23 किलोग्राम अफीम, 7,266.26 किलोग्राम पोस्त भूसी तथा 26,91,455 नशीली गोलियाँ बरामद कीं। पुलिस ने 1,73,41,965 रुपये की ड्रग मनी, 1,80,54,446 रुपये नकद तथा 413.85 ग्राम सोना भी ज़ब्त किया, जिससे संगठित अपराध और मादक पदार्थों के कारोबार को वित्तीय सहायता देने वाले स्रोतों पर प्रभावी प्रहार हुआ।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस प्रमोद बान ने कहा कि अब अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं, बल्कि संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा, “आज का संगठित अपराध वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल संचार और विदेशों में बैठे संचालकों के माध्यम से संचालित होता है। इसी कारण हमारी जाँच में फील्ड ऑपरेशन के साथ-साथ वित्तीय ट्रैकिंग, डिजिटल इंटेलिजेंस तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय शामिल है। इसी रणनीति के कारण पंजाब पुलिस रंगदारी गिरोहों का पर्दाफाश करने, विदेशों में बैठे संचालकों की पहचान करने तथा वांछित अपराधियों के निर्वासन (डीपोर्टेशन) और प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सफल रही है। साथ ही यह अभियान युवाओं को यह संदेश भी देता है कि गैंगस्टर संस्कृति का तथाकथित आकर्षण केवल एक भ्रम है, जिसका अंत अपराध और विनाश में होता है।”

अभियान को पड़ोसी राज्यों तथा केंद्रीय जाँच एवं ख़ुफ़िया एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान और संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त अभियानों को गति मिली।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में से एक फरार गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा, पुत्र हीरा लाल, निवासी मकान नंबर 15, अंदरूनी दिल्ली गेट, फिरोज़पुर, को मध्य एशिया से तथा गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को जकार्ता (इंडोनेशिया) से सफलतापूर्वक भारत वापस लाना रहा। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ओएफटीईसी पंजाब तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इससे यह सिद्ध हुआ कि पंजाब पुलिस अब राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर भी वांछित अपराधियों को कानून के कटघरे में लाने में सक्षम है।

गैंगस्टरों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई के अतिरिक्त अभियान के दौरान 64,402.77 लीटर अवैध शराब, 34,840 बोतलें तथा 926 पेटियाँ बरामद कर नष्ट की गईं। इसके अलावा अपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे 4,978 मोबाइल फोन, 1,781 वाहन और 61 ड्रोन भी ज़ब्त किए गए। इन कार्रवाइयों ने आपराधिक ढाँचे को कमज़ोर करने, संगठित अपराध के नेटवर्क को बाधित करने और पूरे पंजाब में सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 93946-93946 नंबर पर एक समर्पित टिपलाइन भी शुरू की है, जिसके माध्यम से लोग वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों और उनसे संबंधित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी गोपनीय और गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं। इस पहल के ज़रिए लोग अपनी पहचान उजागर होने के डर के बिना गोपनीय रूप से महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं, जिससे एजीटीएफ को गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ़्तार करने में मदद मिलेगी।

जनसहभागिता को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एजीटीएफ ने एक इनाम नीति भी लागू की है, जिसके तहत वांछित गैंगस्टरों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में सहायक विश्वसनीय सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस पहल से पंजाब में संगठित अपराध के विरुद्ध ख़ुफ़िया-आधारित अभियानों को और अधिक मज़बूती मिलने की उम्मीद है।

The post पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए appeared first on punjabnewslive.

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार
मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ के पहले शो में दर्शकों के साथ शामिल हुए। इस नाटक में मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका में दमदार अभिनय पेश किया। यह शो राज्य स्तरीय सांस्कृतिक अभियान की शुरुआत है, जिसके तहत पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर माह के दौरान 12 शहरों में 41 निःशुल्क शो करवाए जाएंगे। इस प्रयास को भगवान श्री राम के शाश्वत उपदेशों को जनता तक पहुँचाने का प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य थिएटर के प्रभावशाली माध्यम से सत्य, धर्म, दया और एकता का संदेश फैलाने के साथ-साथ सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है।

पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये शो पूरी तरह से निःशुल्क रखे गए हैं ताकि समाज के हर वर्ग के लोग भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

पहले शो के दौरान दर्शकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अगस्त और सितंबर के दौरान राज्य के 12 शहरों में इस प्रसिद्ध नाटक के 41 शो करवाए जा रहे हैं।”

इस प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब एक पवित्र और ऐतिहासिक धरती है और राज्य सरकार इसकी शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार ‘हमारे राम’ शो का आयोजन कर रही है, जो भगवान श्री राम के शाश्वत उपदेशों और आदर्शों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश करता है। इस नाटक की खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा इस शो के मुख्य आकर्षण हैं, जिनकी दमदार अभिनय इस शो के आकर्षण को और बढ़ाती है।”

राज्य स्तरीय अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर के महीनों के दौरान ‘हमारे राम’ के 41 शो करवाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज मोहाली से हुई है। ये शो पंजाब के 12 शहरों – मोहाली, बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और खन्ना तथा अन्य शहरों में करवाए जाएंगे। इस प्रयास के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।”

इस नाटक के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार रामायण के ऐतिहासिक महाकाव्य के माध्यम से सनातन धर्म के शाश्वत संदेश को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नाटक ‘हमारे राम’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर युवा पीढ़ी द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। यह शो रामायण को अनोखे और अनछुए पहलुओं से पेश करता है, जिससे दर्शकों को एक नया और ज्ञानवर्धक अनुभव मिलता है।”

कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्य उद्देश्य विश्व स्तरीय थिएटर के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक विरासत को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। मुझे उम्मीद है कि यह अनोखा प्रयास सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने और समाज में सत्य, धर्म, दया और एकता के संदेश को और मजबूत करने में मदद करेगा। ये शो जनता तक भगवान श्री राम के सत्य, धर्म, दया और सद्भावना के आदर्शों को पहुँचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं।”

वर्तमान समय में भगवान श्री राम के उपदेशों की प्रासंगिकता पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज के दौर में, जहाँ प्यार, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भावना को लगातार चुनौतियाँ मिल रही हैं, भगवान श्री राम के उपदेश मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। ये उपदेश सामाजिक साझेदारी और सांप्रदायिक सद्भावना को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम न केवल हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करेगा, बल्कि थिएटर और कला के प्रभावशाली माध्यम से युवाओं को प्रेरित भी करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि ऐसे कार्यक्रम सनातन धर्म की शिक्षाओं को लोगों के करीब लाएँ और युवा पीढ़ी को इन शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।”

सरकार के ऐसे अन्य सांस्कृतिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इससे पहले हमारी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया था, जिसे जनता से भरपूर समर्थन मिला था। सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है, जो सभी समुदायों की आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए शाश्वत शांति, सांप्रदायिक सद्भावना, एकता, प्रगति और समृद्धि की कामना भी की।

कलाकारों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, “मैं 150 कलाकारों की पूरी टीम का पंजाब की इस पवित्र और महान धरती पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि सभी धर्मों के लोग इस आयोजन में एक साथ भाग ले रहे हैं, जो एकता और सद्भावना की भावना को दर्शाता है। आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े रहना चाहिए और इसके बारे में जागरूक होना चाहिए।”

सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बजट में वृद्धि की है, जो हमारी शानदार विरासत को संरक्षित करने और विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पंजाबियों ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है और अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और इसका जश्न मनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। भविष्य की पीढ़ियों को हमारी समृद्ध विरासत से अवगत कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”

इस अवसर पर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संबोधित किया।

*भगवान श्री राम की शाश्वत विरासत को शानदार नाट्य श्रद्धांजलि*

‘हमारे राम’ महान महाकाव्य रामायण पर आधारित एक बड़े स्तर का नाटक है, जो वाल्मीकि रामायण के आध्यात्मिक तत्व से जुड़े भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों को आधुनिक नाट्य रूप में पेश करता है। गौरव भारद्वाज द्वारा निर्देशित और फेलिसिटी थिएटर द्वारा निर्मित इस नाटक में मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका में हैं, जिनके साथ कई अन्य प्रमुख कलाकार शामिल हैं। यह नाटक एक आध्यात्मिक अनुभव सृजित करने के लिए शानदार कहानी, बड़े सेट, प्रभावशाली एलईडी विज़ुअल्स, मूल संगीत, कोरियोग्राफी, पारंपरिक वेशभूषा और विशेष प्रभावों का सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है। वर्ष 2024 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘हमारे राम’ के भारत और विदेशों में सैकड़ों शो किए जा चुके हैं। इस नाटक ने रामायण के कम ज्ञात पहलुओं को पेश करने और सत्य, धर्म, दया और भलाई के शाश्वत मूल्यों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है।

*दिलकश अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया*

मोहाली में हुए पहले शो ने शुरुआती दृश्य से लेकर अंतिम पर्दे तक खचाखच भरे ऑडिटोरियम को बाँधे रखा और दर्शक पूरे नाटक के दौरान लीन रहे। दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद, रूहानी संगीत, शानदार विज़ुअल्स और विश्व स्तरीय स्टेज कला के संयोजन ने एक बहुत ही भावुक और आध्यात्मिक माहौल सृजित किया। आशुतोष राणा द्वारा रावण के निभाए गए दमदार किरदार ने खूब तालियाँ बटोरीं, जबकि बाकी कलाकारों ने भी महाकाव्य के हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ जीवंत किया। नाटक की भावनात्मक गहराई, श्रद्धापूर्ण माहौल और कलात्मक उत्कृष्टता ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिससे यह शाम भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का यादगार अवसर बन गई।

The post मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार appeared first on punjabnewslive.

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें
चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए एक बड़ी चुनावी गारंटी का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घर बनाने और विकास कार्यों के लिए वैध तरीके से उपलब्ध कराई गई रेत लोगों को मुफ्त दी जाएगी।

वड़िंग ने इस प्रस्तावित योजना को ‘पंजाब दा रेत हक’ नाम दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद योजना के तहत घर बनाने, मकानों की मरम्मत तथा गांवों में सड़क, स्कूल, अस्पताल, नालियों और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए रेत मुफ्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार प्रदेश के आम लोगों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत जैसे प्राकृतिक संसाधन कुछ प्रभावशाली लोगों और खनन माफिया के लिए कमाई का साधन बन गए हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर इस व्यवस्था को बदलने और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने का दावा कर रही है।

वड़िंग ने कहा कि रेत कोई विलासिता की चीज नहीं, बल्कि आम परिवार के लिए घर बनाने और उसकी मरम्मत से लेकर सार्वजनिक विकास कार्यों तक की बुनियादी जरूरत है। उनका सवाल था कि जब पंजाब की नदियों में यह प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है, तो आम लोगों को इसके लिए भारी कीमत क्यों चुकानी पड़े।

उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिनका सीधा फायदा आम पंजाबी को मिले। ‘पंजाब दा रेत हक’ योजना को इसी दिशा में कांग्रेस की पहली बड़ी गारंटी के तौर पर पेश किया गया है।

The post सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें appeared first on punjabnewslive.

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है. किसी अपराधी को पैरोल देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी जरूरी होती है और इसीलिए सीएम मान ने उन्हें लेटर लिखा है. भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है. ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से कुछ दिन की मोहलत दी जाए. हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में वह दोषी है. इसी केस में वह फिलहाल सजा काट रहा है.

बेअंत सिंह की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को बम धमाका करके हत्या कर दी गई थी. इस धमाके में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी. बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए मारे गए थे. इन लोगों में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था. हवारा और बलवंत सिंह को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया.

अदालत ने आदेश दिया था कि हवारा को पूरी जिंदगी जेल में ही रहना होगा. वहीं बलवंत सिंह की फांसी की सजा को अदालत ने बरकरार रखा था. जगतार सिंह हवारा के लिए खुद मुख्यमंत्री के पैरोल मांगने पर पंजाब में अगले कुछ दिनों में राजनीति भी तेज हो सकती है. भाजपा लगातार यह आरोप लगाती रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देती है. बता दें कि बेअंत सिंह की हत्या पंजाब के सबसे सनसनीखेज कांडों में से एक रही है. भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. वह खुद भी कई बार खालिस्तानी तत्वों को बढ़ावा देने के आरोप लगा चुके हैं.

The post बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें appeared first on punjabnewslive.

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें
अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह वर्तमान में डीआईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर तैनात हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हरमनबीर सिंह गिल अब अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे। वहीं, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरमनबीर सिंह गिल को एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी माना जाता है। बॉर्डर रेंज में उनके कार्यकाल के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए थे। अब अमृतसर जैसे संवेदनशील शहर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पंजाब पुलिस में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस विभाग में और भी तबादले किए जा सकते हैं।

The post ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें appeared first on punjabnewslive.

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी
न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रहे हैं. कुछ साल पहले ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया था. इसके बाद अब एक्टर को एक बार फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया है. कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है. फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी सफलतापूर्ण सर्जरी भी हो गई है. एक्टर से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती बेड पर रेस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी उनकी खैरियत पूछ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते गुरुवार उनकी सफल हार्ट सर्जरी हो चुकी है. वे फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

पहले भी बिगड़ी है मिथुन की तबीयत

2 साल पहले भी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी. 10 फरवरी 2024 को सीने में दर्द की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद जांच में सामने आया था कि एक्टर को स्ट्रोक आया है. इसके बाद एक्टर 2 दिन तक अस्पताल में एडमिट रहे थे और डॉक्टर्स की देखरेख में थे. दो दिन के बाद मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. इस घटने से फैंस भी काफी दुखी थे और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे.

2026 में इन 5 फिल्मों का हिस्सा हैं मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो वे 76 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वे फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हैं. अपने करियर के दौरान उन्हें 3 नेशनल अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2026 में भी एक्टर के पास 5 फिल्में हैं. लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती फौजी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं वे लाहौर 1947, जेलर 2, फिरबो अबर और रतुल मुखर्जी की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. देखने वाली बात होगी कि इनमें उनकी परफॉर्मेंस को कैसी सराहना मिलती है.

The post Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी appeared first on punjabnewslive.