Monday , July 27 2026
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली रिट्रीट सेरेमनी, भारतीय गैलरी में भीड़, पाकिस्तान की खाली; न गेट खुले और न हैंडशेक किया

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में भारत-पाकिस्तान के बीच बने अटारी-वाघा बॉर्डर पर मंगलवार (20 मई) को 12 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी हुई। ये सेरेमनी करीब 1 घंटा तक चली। 6-7 मई की रात भारत की पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद इसे 7 मई को बंद कर दिया गया था।

BSF की तरफ से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। रिट्रीट के दौरान भारत और पाकिस्तान सीमा पर बने गेट बंद रखे गए। दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया। इस दौरान BSF की महिला जवानों की टुकड़ी ने भी परेड की।

भारत की तरफ से रिट्रीट देखने के लिए भारी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे। BSF जवानों ने जोश दिखाया तो उन्होंने सीटी और तालियां बजाई। हालांकि पाकिस्तान की तरफ वाली गैलरी खाली दिखी। भीड़ दिखाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने वहां के वर्कर्स को गैलरी में बिठाया।

अटारी-वाघा के अलावा फिरोजपुर में हुसैनीवाला और फाजिल्का में सादकी बॉर्डर पर भी रिट्रीट हुई। बता दें कि रिट्रीट सेरेमनी साल 1959 से दोनों देशों के बीच रिवाज के तौर पर हो रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद, अमृतसर में AAP नेताओं के पोस्टर फाड़कर फेंके:रास्ते से लोग लौटाए; जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!