Monday , July 27 2026
Breaking News

अमृतसर अदालत का बड़ा फैसला, बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को सुना दी इतने साल की सजा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में एक टाइल्स मिस्त्री को 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी उमेश यादव पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिपतज्योत कौर की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

मामला थाना सदर क्षेत्र का है। दोषी टाइल्स लगाने का काम करता था और पीड़िता के घर काम पर आया था। उसने वहां बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की मौत घटना से करीब एक साल पहले हो चुकी थी। घटना के समय बच्ची की मां दूसरे कमरे में थी और बच्ची घर के दूसरी तरफ खेल रही थी।

जब बच्ची बाथरूम की तरफ गई, तब दोषी ने उसे अकेला पाकर यह अपराध किया। कोर्ट ने अपने फैसले के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा। यह सजा भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखने के लिए दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद, अमृतसर में AAP नेताओं के पोस्टर फाड़कर फेंके:रास्ते से लोग लौटाए; जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!