Tuesday , September 8 2026
Breaking News

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान : सूर्यकुमार कप्तान, गिल उपकप्तान, टूर्नामेंट 9 सितंबर से

नई दिल्ली, (PNL) : 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया है।

इस साल भारत क्रिकेट एशिया कप का मेजबान है। पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के बाद इसे UAE में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

  • गिल को उपकप्तान बनाया भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। सिलेक्शन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में गिल की टीम में जगह नहीं बताई जा रही थी। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि IPL में गिल ने 650 रन बनाए थे।

  • सिराज और वाशिंगटन को मौका नहीं स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा को मौका मिला। हालांकि मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं मिली हैं। यशस्वी जायसवाल और सुंदर टीम के रिजर्व प्लेयर होंगे।

  • बुमराह की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वापसी जसप्रीत बुमराह की टी-20 टीम में वापसी हुई हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला था। IPL में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर को भी टीम में नहीं चुना गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!