Monday , August 31 2026
Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब करने पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का आया पहला बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को तलब किया है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने सिख विरोधी मानसिकता प्रकट की। अकाल तख्त की सर्वोच्चता और गुरु साहिब की तरफ से बख्शे दसवंध के सिद्धांत यानी गुरु की गोलक को लेकर बयान दिया।

उनके खिलाफ पंथक मर्यादा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह उनके सत्ता के अहंकार को दर्शाते हैं। वह पतित सिख हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील नहीं बल्कि 15 जनवरी को अकाल तख्त के सचिवालय में पेश होना होगा।

इस पर CM भगवंत मान ने कहा- श्री अकाल तख्त साहिब से आया हुक्म सिर-मत्थे, दास मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक विनम्र सिख की तरह नंगे पैर चलकर हाजिर होगा। 15 जनवरी को राष्ट्रपति गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए आ रही हैं, उस दिन के लिए माफी मांगता हूं। मेरे लिए सबसे ऊंचा श्री अकाल तख्त साहिब जी और पावन तख्त साहिब से हुक्म आया है। यह हुक्म सिर मत्थे है, था और रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!